जय शाह और द्रविड़ के बीच दो घंटे हुई बैठक, विश्व कप समेत बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी को लेकर मंथन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 अगस्त 2023। भारतीय टीम 2013 के बाद से एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। इस दौरान उसे दो वनडे विश्व कप, चार टी20 विश्व कप और दो आईसीसी टेस्ट विश्व चैंपियनशिप में टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी है। अब भारत अक्तूबर-नवंबर में विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। इस बार टीम से ट्रॉफी उठाने की उम्मीद है। इसके लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। वहीं, मैदान के बाहर भी योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसी क्रम में बीसीसीआई के सचिव जय शाह और कोच राहुल द्रविड़ के बीच लंबी बातचीत हुई है।

जय शाह और द्रविड़ के बीच करीब दो घंटे तक एक बैठक हुई है। दोनों अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो टी20 से पहले मिले थे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच यह बातचीत एक नियमित प्रक्रिया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि एशिया कप और विश्व कप को लेकर लंबी बातचीत हुई। बैठक उस होटल में हुई जिसमें जय शाह ठहरे हुए थे। वहीं, टीम इंडिया दूसरे होटल में थी। ऐसे में राहुल द्रविड़ को उनके पास जाना पड़ा। जय शाह निजी दौरे के लिए अमेरिका में थे और उन्हें 13 अगस्त को पांचवें और अंतिम टी20 मैच के दौरान टेलीविजन पर देखा गया था।

कोचिंग स्टाफ में हो सकती है बढ़ोतरी
यह एक नियमित बैठक दिख सकती, लेकिन इसके महत्व को कम करके नहीं देखा जा सकता। यह स्पष्ट है कि इस बैठक के दौरान एशिया कप और विश्व कप के लिए कुछ खास योजना बनाई गई होगी। इस बैठक के बाद यह बात सामने आई है कि कोचिंग स्टाफ में बढ़ोतरी की जा सकती है। 2021 टी20 विश्व कप से ठीक पहले बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर के तौर पर टीम के साथ जोड़ा था।

एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से होने वाला है। इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए शिविर में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 अगस्त को सभी खिलाड़ी बेंगलुरु में एकत्रित होंगे और 24 अगस्त को अलूर में शिविर की शुरुआत होगी। गौरतलब है कि यह बैठक भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच हो रही है। हालिया नतीजों के कारण टीम की काफी आलोचना हुई है। बीसीसीआई विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में बोर्ड टीम को ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहता है।

टीम चयन से पहले बुमराह पर नजर
एशिया कप के लिए टीम कब फाइनल होगी, इसकी जानकारी अभी चयन समिति को नहीं मिली है। यह अनुमान है कि चयन प्रक्रिया आने वाले दिनों में होगी। कुछ सूत्रों का कहना है कि चयन आयरलैंड में पहले टी20 के बाद हो सकता है। टीम प्रबंधन जसप्रीत बुमराह को एक बार मैदान पर खेलते देखना चाहता है। बुमराह सितंबर 2022 के बाद से चोट के कारण पेशेवर क्रिकेट से दूर रहे हैं। पहले टी20 में उनकी फिटनेस को देखने के बाद टीम प्रबंधन कोई फैसला लेगा।

राहुल और अय्यर पर सबकी नजरें
जहां तक केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की बात है तो दोनों ने हल ही में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अभ्यास मैच में भाग लिया था। अगर दोनों खेलने के लिए फिट होते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। भारतीय टीम का मध्यक्रम राहुल और अय्यर की अनुपस्थिति में काफी कमजोर नजर आ रहा है। अगर दोनों की वापसी होती है तो टीम मजबूत होगी।

Leave a Reply

Next Post

चुनावी समर में उतरे बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता: अमित शाह चौथी बार, तो खड़गे दूसरी बार आएंगे छत्तीसगढ़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ पर लगातार फोकस किए हुए हैं। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। दोनों दलों के नेता पूरी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप