जेमिमा ने विराट के अंदाज में पाकिस्तान को धोया, एक-एक शॉट कॉपी किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

केपटाउन 13 फरवरी 2023। महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर विजयी आगाज किया है। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार खेल दिखाया और सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज और ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर 19 ओवर में ही भारत को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के लिए अगले दौर की राह आसान हो गई है। इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज ने 38 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके शामिल थे। उन्होंने चौके के साथ ही टीम इंडिया को छह गेंद रहते जीत दिलाई। जेमिमा की इस पारी ने फैंस को विराट कोहली की नाबाद 82 रन की पारी याद दिला दी। विराट की इस पारी के चलते भारत ने टी20 विश्व कप 2022 के पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था। 

विराट के अंदाज में खेली जेमिमा
महिला विश्व कप के पहले मैच में जेमिमा ने विराट कोहली के अंदाज में बल्लेबाजी की। वह कोहली की तरह ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं और मैच जिताकर ही वापस लौंटीं। जेमिमा जब बल्लेबाजी के लिए आई थीं, तब भारत का स्कोर एक विकेट पर 38 रन था। इसके बाद उन्होंने एक छोर संभाला और कोहली की तरह ही भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विराट की मेलबर्न वाली पारी से कई शॉट भी कॉपी किए। अंत में उन्हें ऋचा घोष का साथ मिला, जिन्होंने 20 गेंद में 31 रन बनाए। वहीं, कोहली को हार्दिक का साथ मिला था। अंत में भारत को मैच जिताने के बाद जेमिमा के जश्न मनाने का अंदाज भी कोहली की तरह ही था। आईसीसी ने भी दोनों खिलाड़ियों का वीडियो शेयर कर दिखाया की विराट कोहली और जेमिमा रोड्र्गज की पारी में कितनी समानता थी। 

Leave a Reply

Next Post

धर्मशाला में नहीं इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 13 फरवरी 2023। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच नहीं होगा। मैच को इंदौर शिफ्ट कर दिया गया है। स्टेडियम की आउटफील्ड तैयार नहीं हो पाने के कारण यह फैसला लिया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमों के बीच 4 […]

You May Like

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोर की दाढ़ी में तिनका - दीपक बैज....|....अभी तक धान खरीदी की तिथि घोषित नहीं करना सरकार की बदनीयती - भूपेश बघेल....|....राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक