बृजमोहन के बयान पर कांग्रेस का पलटवार : नक्सली वारदातों पर नक्सलियों का मनोबल बढ़ाने वाला बयान न दें भाजपा नेता- विकास तिवारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 25 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी में भाजपा के पूर्वमंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बस्तर में हुए नक्सली हमले में जवानों की शहादत से जहां पूर्व प्रदेश व्याकुल है प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार आला अधिकारियों के सतत संपर्क में है और शहीद जवानों के परिवार जनों के साथ खड़े है, घायल जवानों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सतत चिकित्सको के संपर्क में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमलावर होकर भाजपा के नेता इस कठिन समय में भी कुटील राजनीति कर रहे है। भाजपा पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अस्पताल में घायल जवानों को ठंठस बंधने का स्वांग रचने गये थे और अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान में भी राजनीति करने से नही चूके और उस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे है। भाजपा सरकार के प्रथम दौर में जब बृजमोहन अग्रवाल गृहमंत्री थे तब नक्सलवाद ने प्रदेश में तेजी से पैर पसारा लगातार नक्सलियों द्वारा आदिवासियों और पुलिस जवानों की निर्मम हत्या की गयी थी प्रदेश में नक्सलवाद भाजपा राज में बढ़ा जब बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश के गृहमंत्री थे।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि रमन सरकार के पूर्व गृह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान से नक्सलियों का हौसला बढ़ेगा और पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों का हौसला गिरेगा जो कि प्रदेश हित में कतई नहीं है। पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा को यह बताना चाहिए कि उनके समय जब इस प्रदेश में खुशी स्थानों पर नक्सल घटाएं हुआ करती थी और उनके गृह मंत्री के कार्यकाल में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों की निर्मम हत्या की, बस्तर के निर्दोष आदिवासियों की हत्या की, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया इसके पीछे नक्सलियों को संरक्षण देने का काम कौन करता था, इसका जवाब प्रदेश की जनता रमन सरकार के पूर्व गृह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से जानना चाहती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो वर्ष के कार्यकाल में नक्सली हमलों में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई हैं। लगातार शीर्ष के नक्सली नेता आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रदेश नक्सलवाद के उन्मूलन की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है यह बात भाजपा के नेताओं को पच नहीं रही है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इन्हीं नक्सलियों को सपूत कहा गया था जिनसे नक्सलियों का मनोबल और बढ़ता था। अब जब नक्सलवाद कठोर कार्रवाई की जा रही है तो पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल के गैर जिम्मेदाराना बयान से नक्सलियों का मनोबल बढ़ेगा, वह फिर से रक्त रंजित बस्तर करेंगे निर्दोष लोगों की जान से खेलेंगे यह भाजपा की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। अपने नक्सली सपूतों को मदद करने के लिये आपसी गुटबाजी से संक्रमित भाजपा नेताओं को नक्सली वारदातों पर नक्सलियों का मनोबल बढ़ाने वाला बयान नहीं देना चाहिये।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई मॉल में चल रहे कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से 9 की मौत, 70 मरीजों को रेस्क्यू किया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 26 मार्च 2021। मुंबई के भांडुप इलाके में एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल में गुरुवार  रात करीब 12 बजे आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, हॉस्पिटल में भर्ती 70 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। […]

You May Like

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा....|....स्वास्थ्य मंत्री की गैर जिम्मेदारी से बस्तर में मलेरिया फैल रहा- दीपक बैज....|....मोतिलाल ओसवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड....|....'डीसी' के ट्रेलर ने मचाया धमाका, लोकेश कनगराज का खूंखार अवतार छाया