नए साल में सीएम नीतीश ने बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक, समृद्धि यात्रा से पहले लेंगे बड़ा फैसला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 13 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। नए साल 2026 में यह नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में अपने मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार नए साल पर जनता को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। विकास योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जा सकता है।

समृद्धि यात्रा से पहले सरकार के फैसलों पर नजर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। यह यात्रा चार चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में मुख्यमंत्री 16 जनवरी को पश्चिमी चंपारण से दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण, 19 जनवरी को सीतामढ़ी और शिवहर, 20 जनवरी को गोपालगंज, 21 जनवरी को सिवान, 22 जनवरी को सारण, 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली जिले का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: सीएम साय ने बाल विवाह रोकथाम की दिलाई शपथ, 20 हजार लोगों के संग बना विश्व रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले ग्राम दुधली में आयोजित देश की प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपस्थित रोवर-रेंजरों, स्काउट-गाइड एवं जनसमुदाय […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान