मुंबई मॉल में चल रहे कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से 9 की मौत, 70 मरीजों को रेस्क्यू किया गया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 26 मार्च 2021। मुंबई के भांडुप इलाके में एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल में गुरुवार  रात करीब 12 बजे आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, हॉस्पिटल में भर्ती 70 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। अस्पताल में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार मॉल में अस्पताल देखा है। इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड पेशेंट्स समेत 70 पेशेंट्स को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है

पहले भी हो चुके कोविड हॉस्पिटल में हादसे

  • इससे पहले पिछले साल 27 नवंबर को गुजरात के राजकोट जिले के एक कोविड अस्पताल में आग लगी थी। हादसे में पांच कोरोना मरीजों की जलकर मौत हो गई थी। हॉस्पिटल में 33 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। मशीनरी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया था। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे की जांच के आदेश दिए थे।
  • पिछले साल 21 नवंबर को ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य के कोविड केयर सेंटर के ICU में आग लग गई थी। वहां भर्ती 9 मरीजों में से 2 मामूली झुलस गए थे। आग से मची अफरातफरी में दो मरीजों की मौत हो गई। एक वेंटीलेटर भी जल गया था।
  • पिछले साल ही 9 अगस्त को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। होटल को कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। घटना के वक्त यहां 40 मरीज थे। मेडिकल स्टाफ के भी 10 लोग थे।
  • इससे 3 दिन पहले 6 अगस्त 2020 को गुजरात के अहमदाबाद के श्रेय कोविड अस्पताल में भी आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थे। आग अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी।

Leave a Reply

Next Post

पंचायत चुनाव : उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 15 ,19, 26 और 29 अप्रैल को चार चरणों में होंगे मतदान, 2 मई को नतीजों की घोषणा

शेयर करे14 जिलों के एसपी व एसएसपी बदले गए, 8 रेंज में भी हुआ बदलाव छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ 26 मार्च 2021। उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने आज पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक