सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव

शेयर करे

गोमती अपार्टमेंट में रहते थे बीजेपी सांसद

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 17 मार्च 2021। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत हुई है। दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है। इसी निवास में 62 वर्षीय बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला. खुदकुशी के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह तकरीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. अभी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है. पुलिस जांच में जुट गई है। 

सांसद के स्टाफ ने बताई पूरी कहानी

दिल्ली पुलिस को बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के स्टाफ ने बताया, ‘आज सुबह जब मैं कमरा खोलने गया तो वह अंदर से लॉक था, बार-बार आवाज लगाने के बाद भी कमरा नहीं खुला, फिर पुलिस को फोन किया गया, पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़ा गया, इस दौरान सांसद का शव फंदे से लटक रहा था.’ मौके पर कई पुलिस अफसर पहुंच गए हैं।

बीजेपी ने रद्द की संसदीय दल की बैठक

बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के कारण बीजेपी ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर शोक जताया है।

मंडी से लगातार दूसरी बार सांसद बने रामस्वरूप शर्मा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर के रहने वाले रामस्वरूप शर्मा लगातार दूसरी बार सांसद बने. वह लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे. सांसद बनने से पहले वह मंडी जिले के बीजेपी सचिव और फिर हिमाचल प्रदेश बीजेपी के सचिव थे. वह हिमाचल फूड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

2014 में बीजेपी ने रामस्वरूप शर्मा को मंडी लोकसभा सीट से टिकट दिया था उन्होंने कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को करीब 40 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में हिमाचल की सभी चारों सीटों पर बीजेपी जीती थी. 2019 में भी रामस्वरूप शर्मा मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।

Leave a Reply

Next Post

खड़े होकर पानी पीना नुकसान दायक, जानिए इससे होने वाले हानि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मानव शरीर में पानी की मात्रा लगभग 60 प्रतिशत होती है. पानी ना केवल हमारे शरीर में ऑक्‍सीजन और पोषक तत्‍वों को पहुंचाने का काम करता है, शरीर के अंगों और उत्‍तकों की रक्षा भी करता है। हालांकि यह बात हम सभी जानते हैं कि हमारे […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड