किसानों को अब न कतार में लगने की मजबूरी, न तुरंत पैसे देने की जरुरत, सरकार ने खाद समस्या का निकाला ये हल!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भांपाल 09 सितंबर 2025 । खाद के लिए किसानों को लगातार समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है लेकिन अब खाद वितरण की अव्यवस्था और लंबी कतारों से जल्द राहत मिलने वाली है। किसानों को ‘ATM कार्ड’ से खाद मिलेगी  किसान अपने कार्ड से तय कोटे के मुताबिक खाद ले सकेंगे। कार्ड में जमीन के रकबे के आधार पर खाद की मात्रा पहले से तय होगी। आपको बता दें कि इसके तहत किसानों को खाद खरीदने के लिए मौके पर पैसे नहीं चुकाने होंगे। वे क्रेडिट पर खाद ले सकते हैं और खास बात ये है कि फसल आने पर बिना ब्याज भुगतान करेंगे ।

इस  डिजिटल प्रोसेस में लेन-देन का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। इस व्यवस्था को शुरु करने का मकसद  किसानों को समय पर खाद की उपल्बधता सुनिश्चित कराना है इस नई योजना से जहां कालाबाजारी रुकेगी वहीं किसानों को भी राहत मिलेगी।वहीं कटनी और जबलपुर में बैंकों और  सहकारी समितियों की स्थिति देखते हुए पहले कैश में खाद वितरण की सुविधा शुरू की जाएगी।

सरकार ने को-ऑपरेटिव बैंक और सहकारी समितियों के जरिए खाद एटीएम  व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है। पहली बार हो रही इस व्यवस्था में किसानों को खाद के लिए कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी।

 

Leave a Reply

Next Post

सऊदी अरब ने पेश किया वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल 2025, जेद्दा में होगा क्रिकेट, संस्कृति और मनोरंजन का अनोखा संगम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई (अनिल बेदाग) 09 सितंबर 2025 । रियाद के रेडिसन ब्लू होटल में सऊदी अरब ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी खेल और सांस्कृतिक पहल “वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल 2025” की घोषणा की। इस भव्य लॉन्च में शीर्ष अधिकारियों, अंतरराष्ट्रीय खेल दिग्गजों और इंडस्ट्री के बड़े […]

You May Like

जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई