मुख्यमंत्री का सारंगढ़ पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और फलों से तौला गया, नये जिले की सौगात मिलने पर सारंगढ़ वासियों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में युवाओं ने बाइक रैली निकाली और स्कूली बच्चों ने करमा लोकनृत्य किया। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उनके स्वागत में सड़क के दोनों ओर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। रोड शो के दौरान नृत्य धारा इंस्टीट्यूट, रायपुर के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा करमा लोकनृत्य के मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ मुख्यमंत्री को बेंगलुरु में कांजीवरम सिल्क से निर्मित और तिरुपति बालाजी मे चढ़ाए गए मुकुट और साल भेंट किया गया। 

मुख्यमंत्री का राइस मिल एसोसिएशन, मुस्लिम जमात, चंद्रनाहु (चंद्रा) समाज, प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई द्वारा पुष्प माला और गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें विभिन्न संगठन पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनो अइरसा, खुरमी, ठेठरी, गचकुलिया और केलों से भी तौला गया। मुख्यमंत्री बघेल रोड शो के दौरान गुरु घासीदास पुष्प वाटिका पहंुचे। वहां उन्होंने संत गुरू घासीदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जैतखाम में ध्वजारोहण किया। गौरतलब है कि गुरु घासीदास पुष्प वाटिका सारंगढ़ क्षेत्र मे सतनाम समाज का पहला जैतखाम है।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश़ के नव गठित 30 वां जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के कलेक्टर एवम् जिला दंडाधिकारी कार्यालय का छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यालय के भूतल एवम् प्रथम तल  में स्थित 18 विभिन्न कक्षों में 36 शाखाओं के कार्यालयीन काम काज संचालन हेतु बैठक व्यवस्था की गई है, इनमें भूतल पर जिला कलेक्टर कार्यालय एवम् सभागार सहित 2 न्यायालयीन कक्ष है। इसी तरह अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवम् वित्त शाखा, नजीर, खाद्य शाखा, भू आभिलेख शाखा, राजस्व अभिलेख शाखा, नजुल शाखा, स्थानीय निर्वाचन शाखा, सामान्य निर्वाचन शाखा, भू अर्जन शाखा, शिकायत शाखा, जन दर्शन शाखा आदि शाखाओं के कार्यालय शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

स्वनाथ फाउंडेशन ने 70 अनाथ बच्चों को दिखाई प्रेरणादायक फ़िल्म

शेयर करेसांस्कृतिक मंत्री मा. सुधीर मुनगंटीवार ने बढ़ाया हौसला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 04 सितंबर 2022। स्वनाथ फाउंडेशन ने मुम्बई के आइनॉक्स थिएटर में दिग्दर्शक डॉ. सलील कुलकर्णी की मराठी फिल्म ‘एकदा काय झालं…’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जहां 70 से अधिक अनाथ बच्चों ने पहली बार इस तरह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप