लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लद्दाख 31 जुलाई 2025। लद्दाख के दुर्गम और बर्फीले क्षेत्र में एक दुखद घटना में, भारतीय सेना के दो बहादुर जवान शहीद हो गए। यह हादसा तब हुआ जब सेना का एक वाहन सड़क पर जा रहा था और अचानक ऊपर से भारी चट्टानें गिर गईं। इस घटना में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के दो सपूतों ने अपनी जान गंवा दी और दो सैन्य अधिकारी समेत अन्य लोग घायल भी हुए हैं। शहीदों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया और लांस दफादार दलजीत सिंह के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों ही अधिकारी अपने-अपने गांवों में बेहद सम्मानित और लोकप्रिय थे। उन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। सेना और स्थानीय प्रशासन ने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके पार्थिव शरीरों को जल्द ही उनके पैतृक गांवों में लाया जाएगा, जहां उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होनें पोस्ट करते हुए कहा कि लद्दाख में सेना के वाहन पर पत्थर गिरने से कांगड़ा जिला के लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया जी और लांस दफादार दलजीत सिंह जी का बलिदान अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक हैं। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर अमर बलिदानियों की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। अमर बलिदानियों के बलिदान पर समूचे राष्ट्र को गर्व है। इस घटना में दो सैन्य अधिकारी समेत अन्य लोग घायल भी हुए हैं, मैं सभी के आतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

Leave a Reply

Next Post

"कहानी मेरी" आत्मा की एक संगीतमय यात्रा का प्रतीक है- सोनू निगम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 अगस्त 2025। सोनू निगम हमेशा अपने प्रशंसकों को अपना “विस्तारित परिवार” कहकर संबोधित करते हैं और उनका यह अटूट रिश्ता और बंधन न केवल उनके संगीत और संगीत कार्यक्रमों को दुनिया भर में मिलने वाले प्यार से, बल्कि उनके प्रति उनके आभार के प्रति […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत