‘नीति-निर्माताओं की उदासीनता से पिछड़ी मूल आबादी’, सीएम सोरेन का आरोप- झारखंड को नहीं दिया महत्व

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 09 सितंबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य के नीति निर्माताओं की उदासीनता ने स्थानीय आबादी को पिछड़ा बना दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को ‘सोने की चिड़िया’ के नाम से जाना जाता था। यहां प्रचुर मात्रा में खनिज भंडार हैं, लेकिन स्थानीय आदिवासी और मूलवासी पीछे रह गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नीति निर्माताओं ने कभी भी झारखंड को महत्व नहीं दिया और स्थानीय लोगों को मजदूरों के रूप में काम करने के लिए छोड़ दिया, जिससे आजीविका की तलाश में वे पलायन करने को मजबूर हो गए। सीएम ने दावा किया कि झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये अभी भी केंद्र के पास बकाया है। कहा, ‘अगर हमें राशि मिल जाती तो हम राज्य की किस्मत और दिशा बदल देते।’

सीएम सोरेन रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने 201.83 करोड़ रुपये से अधिक की 96 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। लाभार्थियों के बीच 103.41 करोड़ रुपये की संपत्ति वितरित की। इससे पहले, उन्होंने 1980 में इसी दिन गुआ में बिहार पुलिस की गोलीबारी में मारे गए राज्य आंदोलनकारियों को समर्पित एक शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गुआ गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा, ‘हम इस दिन को कभी नहीं भूले हैं, क्योंकि हमारे शहीद हमारे मार्गदर्शक रहे हैं और हम उनके नक्शेकदम पर चलते हुए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’ उन्होंने कहा, झारखंड योद्धाओं की भूमि रही है और आदिवासियों ने हमेशा अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा, ‘हमने लंबे समय तक अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी है और कई लोगों ने इस उद्देश्य के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है…आदिवासी खून की हर बूंद हमें मजबूत बनाती है। हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।’

सीएम ने कहा, जब से झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई है, उसे शुरुआती दो वर्षों में वैश्विक महामारी और अब पिछले दो वर्षों से सूखे के खतरे सहित चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। दावा किया कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनकी सरकार ने जनता के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना जारी रखा है।

Leave a Reply

Next Post

उमा का राहुल पर तीखा हमला, बोली-जब मर्यादाएं लांघी जाती हैं, तो शस्त्र का प्रयोग जरूरी हो जाता है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 09 सितंबर 2024। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय देवी-देवताओं की अभय मुद्रा पर बात की, जिस पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उमा भारती ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप