उमा का राहुल पर तीखा हमला, बोली-जब मर्यादाएं लांघी जाती हैं, तो शस्त्र का प्रयोग जरूरी हो जाता है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 09 सितंबर 2024। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय देवी-देवताओं की अभय मुद्रा पर बात की, जिस पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उमा भारती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी से देवी-देवताओं के अभय मुद्रा के साथ उनके शस्त्रों की चर्चा करने का आग्रह किया। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा कि राहुल गांधी जी ने हमारे देवी-देवताओं की अभय मुद्रा की चर्चा की है, लेकिन उन्हें दूसरे हाथ में मौजूद त्रिशूल, तलवार और धनुष-बाण को भी देखना चाहिए। अभय मुद्रा का मतलब है शांति और सुरक्षा, लेकिन जब मर्यादाएं लांघी जाती हैं, तो शस्त्र का प्रयोग जरूरी हो जाता है। उमा भारती ने अपने पोस्ट में इशारा किया कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक प्रतीकों के समग्र संदेश को समझने की आवश्यकता है। उनके मुताबिक, केवल अभय मुद्रा पर ध्यान केंद्रित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके पीछे के गहरे संदेश को भी समझना जरूरी है।

बता दें राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान भारतीय समुदाय के सामने हिंदू देवी-देवताओं की अभय मुद्रा की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में प्रेम, सम्मान और विनम्रता का अभाव है, और इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में इन गुणों की कमी दिखाई देती है। टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने भारत की राजनीतिक स्थिति पर खुलकर अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Next Post

विद्युत जामवाल के राह पर चले सुपर स्टार यश कुमार, उनकी अपकमिंग फिल्म "हाथी मेरे साथी" का ट्रेलर हुआ रिलीज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 सितंबर 2024। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार यश कुमार अपनी आने वाली फिल्म “हाथी मेरे साथी” के दमदार ट्रेलर के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस