विधानसभा चुनाव के लिए 21 कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी; पांच महिलाओं पर भी दांव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 22 अक्टूबर 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में लगी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को 13 जिलों की 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में पांच महिलाओं को टिकट दी है। जिसमें महगामा से दीपिका पांडे सिंह तो बड़कागांव से अम्बा प्रसाद साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। 

इंडिया ब्लॉक में सीट को लेकर चर्चा तेज
सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के बीच बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस ने सोमवार रात कहा कि मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा। बता दें कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की।

झारखंड में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
गौरतलब है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 27 विधायकों वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ा दल है। 24 विधायकों के साथ भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है। इसके अलावा 18 विधायकों वाली कांग्रेस संख्याबल के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 81 विधायकों वाली विधानसभा में चार सीटें खाली हैं।

Leave a Reply

Next Post

फिर 30 विमानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो-विस्तारा और एयर इंडिया हुआ अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2024। देश भर की तमाम एयरलाइन कंपनियों के विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला कई दिनों से जारी है। सोमवार रात को भी 30 विमानों में बम होने की धमकी दी गई। सूत्रों ने बताया कि इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की