चैत्र नवरात्र 2023: कटघोरा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, 11 हज़ार दीपों से किया गया दीपयज्ञ, हुई आतिशबाजी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 22 मार्च 2023। चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 के आगमन की पूर्व संध्या को कटघोरा कस्बे में सर्व हिंदू समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। भगवा ध्वज और आकर्षक झांकियों के साथ बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। भजन कीर्तन करते हुए लोगों ने नगर भ्रमण किया। शोभा यात्रा का समापन राधा सागर तालाब में 11 हजार दीपदान के साथ किया गया। 

चैत्र नवरात्र पर्व की शुरुआत हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा से हो रही है। इसके साथ कई सहयोग जुड़े हुए हैं जिनका पौराणिक और धार्मिक महत्व है। प्रकृति परिवर्तन की बेला में मनाए जाने वाले हिंदू नव वर्ष को लेकर कटघोरा नगरीय क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया। सर्व हिंदू समाज ने इस अवसर पर उत्सव मनाते हुए अग्रसेन भवन से विशाल शोभायात्रा निकाली। केसरिया ध्वज के साथ बच्चों से लेकर मातृशक्ति और पुरुष इसमें शामिल हुए। गाजे बाजे और  झांकियों ने शोभा यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। बताया गया कि हिंदू नव वर्ष अपने आप में विशिष्ट है और इस पर हमें गर्व है।

प्रदेश संयोजक किशोर बुलेटिया ने बताया कि इस आयोजन को लेकर पहले से ही विशेष रूप से तैयारी की जा रही थी जहाज भव्य रैली निकाली गई जिसमें काफी संख्या में भक्तगण इस रैली में शामिल हुए। नगर में अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। सर्व हिंदू समाज के इस आयोजन को निर्विघ्न संपन्न करने के लिए पुलिस ने आवागमन को डायवर्ट करने के साथ जरूरी सुरक्षा व्यवस्था भी की। चैत्र नवरात्र के ठीक पहले निकाली गई शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए राधा सागर तालाब पहुंची जहां पर इसका समापन हुआ यहां 51 जोड़ो के द्वारा 11 हजार दीपक प्रज्वलित किए गए। 

इसके माध्यम से सभी के कल्याण की कामना की गई । यह नजारा अपने आप में अद्भुत रहा जिसकी नगर वासियों ने खूब सराहना की। अवधेश अग्रवाल  स्थानीय निवासी  ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के दिन एक विशेष तैयारियां की गई हैं। जिसमें 9 दिनों तक भक्त पूजा-पाठ में डूबे रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

एचडीएफसी बैंक एटीएम काटकर चोरी कर रहे अंतर्राज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भिलाई 22 मार्च 2023। भिलाई कुम्हारी पुलिस ने नेशनल हाइवे के किनारे स्थित कपड़ा मार्केट के पास एचडीएफसी बैंक एटीएम काटकर चोरी कर रहे अंतर्राज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं सभी आरोपी मध्यप्रदेश […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच