यूथ आइकॉन के रूप में उभरे समीर मार्क

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  / -अनिल बेदाग़

मुंबई 30 नवंबर 2021। समीर मार्क एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के साथ साथ बेहतरीन एक्टर, मॉडल, हेयर स्टाइल आइकॉन भी हैं। उन्होंने काफी संघर्ष करके सफलता हासिल की हैं। समीर मार्क यूट्यूबर, टिक टॉक स्टार रहे हैं और इंस्टाग्राम पर स्टार हैं। उन्होंने ऑल्ट बालाजी के लिए फिल्म रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2 में अभिनय भी किया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।  आपको बता दें कि समीर मार्क की जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्म की कहानी की तरह काफी मोड़ रखती है। समीर मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के रहने वाले है। उनकी हमेशा से ही स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ अच्छे स्टाइलिश कपड़े पहनने और अच्छे दिखने की चाहत थी। हालांकि, शुरुआती दिनों में उनके पास न अच्छे कपड़े थे और न ही एक अच्छा फोन था। वह अपने दोस्तों से कपड़े उधार लेकर, उन्हें पहनकर तस्वीरें खींचते थे और उन्हें अपलोड कर दिया करते थे। उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने की ठानी। उन्होंने अपने नाम के साथ जो ‘मार्क’ जोड़ा है, उसका मतलब है ‘अपनी खुद की पहचान बनाना’, क्योंकि वह दुनिया पर अपनी छाप अपना एक मार्क छोड़ने का इरादा रखता है।    समीर का कहना है कि आप अच्छी चीजें पोस्ट करते हैं तो लोग प्रभावित होते हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि लोग उनके हेयर स्टाइल को पसंद करते हैं, कॉपी करते हैं। समीर मार्क एक यूथ आइकॉन के रूप में उभरे हैं। वह अपने युवा साथियों से कहते हैं कि हमेशा खुद को सपोर्ट करें और दूसरों पर निर्भर न रहें। जिस चीज में तुम अच्छे हो वही करो, आप एक दिन अपनी मंज़िल तक पहुंच जाओगे।

Leave a Reply

Next Post

अफगानिस्‍तान में सहायता भेजने के लिए भारत को मंजूर नहीं पाकिस्‍तान की शर्त, एक राय बनाने पर हो रही मशक्‍कत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इस्‍लामाबाद 30 नवंबर 2021। अफगानिस्‍तान में मानवीय आधार पर मदद पहुंचाने के मुद्दे पर एकराय बनाने में भारत और पाकिस्‍तान को कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ रही है। इसके लिए दोनों ही देश एक समान रणनीति अब तक नहीं बना सके हैं। पाकिस्‍तान की मीडिया के मुताबिक इसको […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण