हरकत में आई दिल्ली सरकार, ताकि भरा रहे खजाना: मंत्री बजटीय तैयारी में जुटे, संकल्प पत्र लागू करने पर मंथन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 मार्च 2025। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। खजाना भरा रखने के लिए सभी विभागों ने बजटीय तैयारियां शुरू दी हैं। मंगलवार को दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंद्र सिंह इंदराज ने अपने-अपने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कई अहम मुद्दों पर मंथन किया गया। इस दौरान मंत्रियों ने न सिर्फ अपने विभागों की चल रही योजनाओं पर चर्चा की, बल्कि लंबित योजनाओं और भविष्य में लागू करने वाली योजनाओं के बारे में भी गहन विचार-विमर्श किया। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे भाजपा के संकल्प पत्र के साथ बजट का तालमेल बिठाएं। सरकार हर सूरत में वादों को पूरा करती नजर आनी चाहिए।

मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र सिंह इंदराज ने अलग-अलग बैठकों में भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों पर भी चर्चा की। इसमें दिल्ली के विकास के लिए कई योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संकल्प पत्र को ध्यान में रखते हुए बजट में इस तरह के प्रावधान जोड़े जाएं, जिससे जनता सीधा लाभ मिल सके। इसके अलावा विकास कार्यों और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बजट में नई योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था करनी है। मंत्रियों की इन बैठकों से यह स्पष्ट हो गया कि आगामी बजट में दिल्ली की विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए विशेष प्रावधान होंगे। भाजपा के संकल्प पत्र के प्रावधानों को अमलीजामा पहनाने के लिए बजट में पर्याप्त फंड आवंटित करने की योजना है।

भाजपा ने कर रखी हैं कई घोषणाएं
चुनावों से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई घोषणाएं की थीं, जिनमें गरीबों, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, युवाओं आदि के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने के लिए बजट में बदलाव और नए दिशा-निर्देशों की जरूरत होगी। मंत्रियों ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया और अधिकारियों से बजट में इन सभी बिंदुओं का समावेश करने के लिए निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री से संगठनों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से बजट जनता की राय पर आधारित बनाने के किए गए एलान के कारण विभिन्न वर्गों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को उनसे मुलाकात की और बजट को लेकर सुझाव दिए। संगठनों ने खासतौर पर व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर जोर दिया। 

Leave a Reply

Next Post

अक्षय-कैटरीना की क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी 'नमस्ते लंदन' होली पर सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 06 मार्च 2025। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा यादगार रही है, और उनकी क्लासिक फिल्मों में से एक है ‘नमस्ते लंदन’। इस फिल्म को रिलीज़ हुए 25 साल हो चुके हैं, और यह एक क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी का दर्जा हासिल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप