भाजपा की रणनीति सिर्फ ध्रुवीकरण पर आधारित : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 नवंबर 2023। हमारी गारंटी और वादे स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित हैं. छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों को हम अपने अभियान से दर्शा रहे हैं. लेकिन भाजपा की रणनीति केवल ध्रुवीकरण की है. ध्रुवीकरण के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दाविहीन पार्टी है. यह बात कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पत्रकारों से चर्चा में कही. आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव जयराम रमेश ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री आएंगे, असम के मुख्यमंत्री भी आए हैं. उनके भाषण में केवल ध्रुवीकरण वाली बात होगी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री केवल इसी भावना से आयेंगे की कैसे ध्रुवीकरण का प्रोत्साहन कर सकें.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पीएम दुनिया भर की बात करेंगे, कांग्रेस की आलोचना करेंगे, लेकिन पीएम मोदी गलती से भी सच नहीं कह सकते. नगरनार स्टील प्लांट पर क्या-क्या नहीं कहा? अक्टूबर 2020 से लेकर पिछले ढाई साल मोदी सरकार नगरनार इस्पात कार्यालय को बेचने में लगी है. आज कह रहे हैं कि निजीकरण नहीं होगा. 5 अक्टूबर को मोदी जी के स्टेटमेंट का खण्डन किया था. अगर मोदी सरकार को मौका मिले तो भिलाई स्टील प्लांट भी निजीकरण कर दें.

जयराम ने कहा कि जिस तरह से सार्वजनिक संपत्ति का निजीकरण हो रहा है उसकी नगरनार तो एक शुरुआत थी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कहते है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं था. मोदी सरकार अक्टूबर 2020 से निजीकरण करने में लगी हुई है. कोरबा के प्लांट का निजीकरण हुआ. केंद्र के निजीकरण की नीति छत्तीसगढ़ के हित के लिए नहीं है. सबसे ज्यादा विलंब ट्रेनों का छत्तीसगढ़ में होता है, प्राथमिकता उन रेल गाड़ियों को दी जा रही है, जो कोयला ले जाता है. 80 प्रतिशत रेल यात्रा में भारी कटौती हुई है. मोदी सरकार की नीतियों से रेल यात्रा प्रभावित है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई, कहा- एकजुट होकर कार्य करें और प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनें…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 नवंबर 2023। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर वर्ष विकास के नये आयाम गढ़ रहा है. राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आह्वान […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान