हरीश दुहन बने एसईसीएल के नए सीएमडी, लोक उद्यम चयन बोर्ड ने की अनुशंसा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 07 दिसंबर 2024। लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी), भारत सरकार द्वारा एसईसीएल के नये अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हेतु हरीश दुहन के नाम की अनुशंसा आज दिनांक 07.12.2024 को की गयी है। दुहन वर्तमान में कोलइण्डिया की अनुषंगी कम्पनी सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक तकनीकी के पद पर कार्यरत हैं। दुहन को माईनिंग क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है जिसमें फर्स्ट माईल कनेक्टिविटी परियोजनाओं के कार्यान्वयन, डिजिटाईजेशन तथा सौर परियोजनाओं के विकास का अनुभव शामिल है। हरीश दुहन ने नागपुर विश्वविद्यालय से माईनिंग में स्नातक उपाधि अर्जित की तथा उन्होंने वर्ष 1989 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स से कोलइण्डिया में अपनी सेवा की शुरूआत की। उन्होंने फर्स्ट क्लास माईन मैनेजर सर्टिफिकेट तथा प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की उपाधि भी अर्जित की है। दुहन कोलइण्डिया की अनुषंगी कम्पनी नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निगाही परियोजना के एरिया जनरल मैनेजर तथा कारपोरेट प्रोजेक्ट प्लानिंग विभाग के महाप्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। हरीश दुहन के एसईसीएल के सीएमडी के पद पर चयनित होने पर एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने बधाई दी है ।

Leave a Reply

Next Post

इंडियन आइडल 5 के विजेता श्रीराम चंद्र ने करियर में एक और मील का पत्थर जोड़ा

शेयर करे69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 में ‘बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर (तेलुगु)’ जीता छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 08 दिसंबर 2024। श्रीराम चंद्र भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जिन्हें कई प्रतिभाओं वाले व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है। एक अच्छे दिखने वाले और आकर्षक अभिनेता होने के […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर