कोरोना का कहर: देश में पहली बार मिले चार लाख से अधिक नए मरीज, 3523 की गई जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 1 मई 2021। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी से लोग दहशत में हैं। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। फिलहाल, कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। देश में शनिवार को पहली बार रिकॉर्ड चार लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3523 की जान चली गई है। भारत से पहले सिर्फ अमेरिका में ही एक दिन में चार लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। 

दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले नए कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या शनिवार को भारत में रही है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह श्मशान घाट पर जगह नहीं होने के चलते पार्कों में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 

देश में पहली बार चार लाख से अधिक कोरोना मरीज मिले

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में पहली रिकॉर्ड 4,01,993 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसी के साथ भारत ने कोरोना प्रभावित अन्य देशों को मीलों पीछे छोड़ दिया। देश में 22 अप्रैल से रोजाना कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे थे।अब ये आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया है।  इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,91,64,969 पहुंच गई। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को देश में 3.86 लाख से अधिक नए मरीज मिले थे।

मौतों की संख्या में वृद्धि ने बढ़ाई चिंता

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में 3523 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या दो लाख 11 हजार 853 पहुंच गई।

32.68 लाख से ज्यादा हुए एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में 2,99,988 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,56,84,406 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 32,68,710     पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

अब तक 15.49 करोड़ लोगों का हुआ टीकाकरण 

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 15,49,89,635 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि आज से देश में कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।

अप्रैल में 66 लाख से अधिक मामले

देश में अप्रैल के दौरान कोविड-19 के 66 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद संक्रमण के मामलों को लेकर सबसे खराब महीना साबित हुआ है। अप्रैल महीने में दर्ज किए गए नए मामले पिछले छह महीनों में सामने आए मामलों से अधिक रहे जो कि संक्रमण की दूसरी लहर की गंभीरता को दर्शाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल के बाद से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। पांच अप्रैल से प्रतिदिन एक लाख से अधिक मामले सामने आने लगे जबकि 15 अप्रैल से इनकी संख्या प्रतिदिन दो लाख को पार कर गई और 22 अप्रैल से रोजाना तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल, असम और केरल में लौटीं सरकारें, ममता ने बनाई हैट्रिक, पिनराई विजयन की हुई वापसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 02 मई 2021। पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। अब तक मिले रुझानों में जनता ने तीन राज्यों में सत्ताधारी दल को ही वापस लाने के संकेत दिए हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी एक बार फिर […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब