सेहत में सुधार होते ही फिर शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, श्रुति हासन के साथ आएंगे नजर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती बीते दिनों फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सेट पर बेहोश हो गए थे और गिर पड़े थे जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। वहीं अब एक बार फिर से मिथुन दा ने मसूरी में वापसी कर ली है। मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत पिछले महीने यहीं मसूरी में ही खराब हो गई थी तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद और तबीयत में पूरी तरह सुधार होने पर मिथुन एक बार फिर से शूटिंग करने के लिए पहुंच गए हैं।

इस बार वहां एक वेब सीरीज की शूटिंग करने पहुंचे हैं। इस वेब सीरीज का निर्माण ‘हिचकी’ के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक्ट्रेस श्रुति हासन के होने की चर्चा है। ओटीटी पर दिग्गज कलाकारों का आना तो पहले ही शुरू हो चुका है लेकिन 80 और 90 के दिग्गज कलाकारों में मिथुन चक्रवर्ती पहला बड़ा नाम हैं जिन्होंने ओटीटी पर काम करना शुरू किया है। यह वेब सीरीज 2015 में प्रकाशित उपन्यास ‘द बेस्टसेलर शी रोट’ से प्रेरित है।

वेब सीरीज के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने अब तक इस सीरीज का शीर्षक तय नहीं किया है। मिथुन चक्रवर्ती और श्रुति हासन के साथ इस सीरीज में गौहर खान, अर्जन बाजवा और अनु कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

बता दें एक वक्त था जब 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर मिथुन का राज कायम था। अपने डिस्को डांस से उन्होंने धूम मचा रखी थी लेकिन वही मिथुन अब फिल्मों में साइड रोल कर रहे हैं। मिथुन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी और सफलता का स्वाद चखा। मिथुन अब 69 साल के हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

महिला टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड : सोफी डिवाइन ने रचा इतिहास, 36 गेंदों में ठोक दिया शतक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           न्यूजीलैंड की स्टार क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा है। यह महिला टी20 के इतिहास का सबसे तेज शतक है। उन्होंने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वेस्टइंडीज की डायंड्रा डॉटिन ने 2010 में साउथ अफ्रीका के […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च