‘शंकर संकट हरना’ से गूंजा आगरा, कैलाश खेर के सुरों के साथ आस्था और श्रद्धा के सागर में उतरे दर्शक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आगरा 28 फरवरी 2026। आगरा में शुक्रवार की शाम शिव और शिवत्व के नाम रही। तारघर मैदान में आयोजित जीवांजलि कार्यक्रम शिवोहम में पदमश्री कैलाश खेर के कैलासा बैंड की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को आस्था और श्रद्धा के सागर में उतारा। करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र महादेव की कैलाश नगरी सी नजर आई और हर दर्शक भोलेनाथ का भक्त। कैलाश खेर ने अपने गीतों से भक्ति, प्रेम और कर्म का संदेश दिया।

श्रद्धा, प्रेम और समर्पण के नाम रहा शिवोहम
कार्यक्रम में सबसे पहले कैलासा बैंड ने शिवोहम की प्रस्तुति दी। शिव-शक्ति के मिलन की कथा, एलईडी स्क्रीन पर रुद्राभिषेक और 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन को देख शहरवासी हाथ जोड़ सिर झुकाते नजर आए। वहीं गंगा आरती के लिए दर्शकों ने प्रतीकात्मक रूप से फ्लैश लाइट जलाकर हाथ उठाया तो हर शख्स आध्यात्म के रंग में सराबोर नजर आया।

डमड्ड-डमड्ड के साथ डमरू की धुन पर एक पैर पर नाचे शहरवासी
 सृष्टि की उत्पत्ति और आदि अनंत शिव। कैलाशपति की महिमा के साथ 12 ज्योर्तिलिंगों के दिव्य दर्शन। लेजर लाइटों से उकेरा भोलेनाथ का दिव्य स्वरूप। मौका था अमर उजाला के शिवांजलि कार्यक्रम शिवोहम काए जिसमें पदमश्री कैलाश खेर ने अपने भक्ति गीतों से शहरवासियों में शिवत्व का भाव जगाया। तारघर मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने आकाश की ऊंचाइयों में नदी से बहते आदियोगी को महसूस किया।

शिव तांडव स्त्रोतम
शिवोहम कार्यक्रम का आगाज लेजर शो से हुआ। स्क्रीन पर चलती रंग-बिरंगी रोशनी के माध्यम से शिव होने का मतलब बताया गया तो लोग नतमस्तक होते नजर आए। रात करीब साढ़े 8.30 बजे जैसे ही कैलाश खेर मंच पर आए, शहरवासियों का जोश जुनून में बदल गया। मुझे इश्क हो गया गीत से शुरू हुआ सफर मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया, म्हारे चतुर सुजान से होते हुए तौबा-तौबा, सूरज को तक लैन दे तक चलता रहा। शिव तांडव स्त्रोतम के साथ ही रात करीब 10.30 बजे कार्यक्रम ने पूर्णता प्राप्त की और फिर आने के वादे के साथ कैलाश खेर ने शहरवासियों से विदाई ली।

दर्शकों को मंच पर बुलाया
कार्यक्रम के दौरान उस समय उत्साह चरम पर पहुंच गया जब कैलाश खेर ने शहर की युवतियों को स्टेज पर आकर लाइव परफार्मेंस देने को कहा। इसके बाद दर्शक दीर्घा में बैठीं युवतियों ने पूरे उल्लास के साथ मंच पर अपने पसंदीदा गायक के साथ जमकर डांस किया।

Leave a Reply

Next Post

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे केजरीवाल, दिल्ली एक्साइज घोटाला में कोर्ट ने किया था आरोप मुक्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 फरवरी 2026। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट को खारिज कर दिया है। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोप […]

You May Like

सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब....|....भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा देश, सड़कों पर उतरे लोग....|....गया से ग्लैमर तक: अरविंद कुमार सिन्हा की जज़्बे भरी उड़ान