शहरों और गांवों की जनता ने भाजपा को नकार दिया – कांग्रेस

admin
शेयर करे

पंचायतों के उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार, 543 से अधिक पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस समर्थित

नगर निगमों में सभी वार्ड तथा नगर पंचायतों में 30 वार्ड, 2 नगर पंचायत घुमका, पलारी कांग्रेस जीते

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 05 जून 2026। नगर निगमों तथा नगर पंचायतों एवं पंचायतों के उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के शहरों और गांवों की जनता ने भाजपा को नकार दिया। पंचायतों के उपचुनाव के विभिन्न पदों पंचों, जनपदों में कांग्रेस के 543 समर्थित प्रतिनिधि चुनाव जीते है। जगदलपुर, बिलासपुर, कांकेर निगम के वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीते है। अंतागढ़ के वार्ड में कांग्रेस चुनाव जीती है। नगर पंचायतों में घुमका और पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीते है। नगर पंचायतों 30 वार्डो में भी कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीते है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद भले भाजपा जीती लेकिन 8 पार्षद कांग्रेस के जीत कर आये। कांग्रेस वहां भी चुनाव जीतकर आई। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तमाम सरकारी मशीनरी लगाने के बाद तथा सत्ता बल धन बल का उपयोग करने विपक्षी प्रत्याशियों को डराने धमकाने के बाद आये। यह चुनाव परिणाम बताते है राज्य में अब भाजपा का अवसान शुरू हो गया है। जनता ने भाजपा के कुशासन को नकार दिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला 
ने कहा कि पंचायतों, निगमों, नगर पंचायतों के चुनाव परिणामों से साफ है छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा सरकार के ढाई वर्षो के कामों से नाराज है तथा वर्तमान चुनाव परिणामों से जनता का परिवर्तन का मूड साफ दिख रहा है। 2028 के विधानसभा चुनाव के पहले सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी सामने आने लगी है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चेन्नई 05 मई 2026। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने  पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस घटनाक्रम के साथ ही अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला