राज कुंद्रा की याचिका खारिज, जमानत को लेकर दी थी मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को चुनौती

शेयर करे

राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था।

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 अगस्त 2021। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बिनजेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और रयान थोर्प की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस याचिका में राज ने जमानत को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी और तत्काल रिहाई की मांग की थी। राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था। शिल्पा शेट्टी कई बार अपने पति के लिए बेल अपील कर चुकी हैं, लेकिन कोर्ट ने सभी अर्जियों को खारिज किया है। इस मामले से जुड़े लोगों शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ से भी पूछताछ हुई है।

शिल्पा ने जारी किया था बयान

शिल्पा शेट्टी इस केस को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर चुकी हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि लोग उनके परिवार को लेकर कई सारी बातें बना रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। मामला अभी कोर्ट में है ऐसे में किसी को भी अपने निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए।

वॉट्सएप चैट से हुआ खुलासा

राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हुआ कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। पुलिस के मुताबिक राज इन फिल्मों से हर दिन तकरीबन 8 लाख तक कमाई करते थे। राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: 9 साल की लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा 

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 07 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने 2019 में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक अजीत सिंह ने कहा कि विशेष न्यायाधीश विवेक कुमार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप