राज्यसभा चुनाव में हुई सात क्रास वोटिंग, कार्रवाई सिर्फ तीन बागी विधायकों पर क्यों? उठ रहे सवाल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 24 जून 2025। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया। पार्टी के सिर्फ तीन बागी विधायकों पर ही कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि, राज्यसभा चुनाव में कुल सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और एक विधायक गैरहाजिर रहीं। वहीं, बरेली के सपा विधायक शहजिल इस्लाम का वोट रिजेक्ट होने पर भी सवाल उठे थे। सपा सूत्र बताते हैं कि सपा नेतृत्व के खिलाफ लगातार यही तीन विधायक मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह अभियान चलाए हुए थे। ये भाजपा के पक्ष में सक्रिय भी हैं। वहीं, शेष 5 विधायकों के मामले में वैसी स्थिति नहीं है। इनमें से कुछ तो अपने एकदम निजी हितों के चलते सत्ताधारी दल के करीब हैं। इन विधायकों के व्यवहार को सपा नेतृत्व ने भी अच्छा बताया है।

तीन बागी विधायकों को ही निष्कासित करने का फैसला किया

सपा के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि जिन बागी विधायकों को निष्कासित नहीं किया गया है, उनमें से कुछ तो पार्टी नेतृत्व के साथ संपर्क में हैं। समय आने पर उनकी घर वापसी भी हो सकती है। सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी कहते हैं कि पार्टी ने काफी सोच-समझकर तीन बागी विधायकों को ही निष्कासित करने का फैसला किया है। इसकी सूचना विधानसभा अध्यक्ष को भेजे जाने के बाबत फिलहाल वे कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार; राज्य बनेगा नजीर, महिलाओं के सर्वांगीण विकास में जुटेंगे 57 विभाग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देहरादून 24 जून 2025। अब महिला सशक्तीकरण का दारोमदार सिर्फ एक विभाग या एक आयोग के ऊपर नहीं होगा, इसके लिए राज्य के करीब 57 विभाग मिलकर काम करेंगे। इसके लिए विशेष तौर पर राज्य महिला नीति तैयार की गई है। इसके लागू होने के बाद उत्तराखंड […]

You May Like

पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी