रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मेडपार बाजार में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बगदेवा मंदिर के पास धान की रोपाई के लिए खेत जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर चालक की कथित लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर में मेडपार बाजार से सकर्रा की ओर रोपाई के लिए जा रही करीब 19 महिलाएं सवार थीं।

हादसे में दो महिलाओं की मौत की सूचना है, जबकि करीब छह महिलाएं घायल हुई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में घायल लोगों में मथुरा निषाद, आरती निषाद, दिलीप निषाद, मिलौती निषाद, चमारू ऐवत, संगीता प्रजापति सहित अन्य शामिल हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या तथा उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से की जानी बाकी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

शेयर करेकोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   दुर्ग, 22 जुलाई 2026। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि राजेश चौहान ने जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर