ओडिशा वासियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल: ट्रेन हादसे में घायलों को खून देने के लिए अस्पतालों में लगीं लंबी-लंबी लाइनें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 03 जून 2023। ओडिशा में ट्रेन हादसे में 200 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। इस मुश्किल के समय में ओड़िशा के स्थानीय लोगों ने इंसानियत एक मिसाल कायम कर दी। जिसे देख पूरे देश को ओडिशा वासियों पर गर्व होगा।  बता दें कि कल शाम तीन ट्रेनें आपस में टकराने से हादसे में  200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 900 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस बीच दर्द से कहरा रहे लोगो की मदद के लिए  ओडिशा वासियों ने ब्लड डोनेट करने के लिए एक अद्धभुत मिसाल पेश की। हादसे में घायल हुए लोगों को खून देने के लिए स्थानियों की अस्पताल के बाहर लंबी लंबी लाइने लगी है ताकि वह अपना खून दान देकर किसी असहाय लोगों की मदद कर सकें। 

रक्तदान करने आए एक व्यक्ति ने कहा, “लोगों की स्थिति बहुत नाजुक है, कई लोग ऐसे हैं जिनके पैर-हाथ नहीं है। मैंने रक्तदान कर दिया जिससे किसी की जान बच सके और वे अपने घर जा सके।” इतना ही नहीं डॉक्टर्स भी यह नज़ारा देखकर चौंक गए कि इतनी संख्या में यहां लोग कैसे आ रहे हैं. जब उनको पता चला कि ये सभी लोग सिर्फ ब्लड डोनेट करने आए हैं। 

वहीं, रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव ने शनिवार सुबह ओड़शिा में बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनास्थल का दौरा किया और घायल यात्रियों के बचाव और उपचार पर जोर दिया। वैष्णव ने कहा कि फिलहाल ‘ध्यान’ घायलों के बचाव और उपचार पर है। उन्होंने मृतकों के प्रति दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। रेल मंत्री ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पूरी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

यूएस में राहुल गांधी बोले- भारत का लोकतंत्र दुनिया की भलाई के लिए, ये बिखरा तो पूरे विश्व पर होगा असर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वाशिंगटन 03 जून 2023। अमेरिका दौरे के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र से ‘‘पूरी दुनिया का लोकहित” जुड़ा है और यदि उसमें ‘‘बिखराव” होता है तो इसका असर पूरे विश्व पर पड़ेगा तथा यह अमेरिका के भी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप