50 फीट गहरी खाई में गिरी कार: तीन महिलाओं सहित चार की मौत, चार घायल, प्रयागराज से रायपुर लौट रहे थे सभी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कवर्धा 23 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल है। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसा कार के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से हुआ है। सभी  लोग प्रयागराज से रायपुर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के कुसमी गांव निवासी फागू यादव (60) व कौशल्या (70), सिमगा के दामाखेड़ा निवासी सती बाई (35) और रायपुर के भनपुरी निवासी मालती (45) सहित आठ लोग अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गए थे। वहां से सभी कार में रायपुर लौट रहे थे। अभी वे कवर्धा में मध्य प्रदेश स्टेट हाईवे पर पोलमी गांव के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 

कार खाई में कब गिरी, इसकी जानकारी नहीं है। शुक्रवार तड़के स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने घटनास्थल का वीडियो बनाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हालांकि तब तक तीन लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी। जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अभी तक घायलों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। आशंका है कि देर रात या फिर तड़के हादसा हुआ होगा। 

Leave a Reply

Next Post

'जितना जल्दी हो सके, उतना बेहतर': रूस के राष्ट्रपति बोले- यूक्रेन से युद्ध खत्म करना हमारा लक्ष्य, कोशिश जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मॉस्को 23 दिसंबर 2022। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अमेरिका दौरे के बीच युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान आया है। उन्होंने कहा कि रूस अब युक्रेन में युद्ध को खत्म करना चाहता है, लेकिन इसके लिए कूटनीतिक समाधान करना होगा। […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़