सागर-झांसी NH 44 पर बड़ा सड़क हादसा, BDS के चार जवानों की मौत; कंटेनर से पुलिस वाहन की हुई थी टक्कर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सागर 10 दिसंबर 2025। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान का उपचार सागर के एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना तड़के करीब 4 बजे सागर-झांसी नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी और मालथौन के बीच झीकनी घाटी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मुरैना BDS टीम का वाहन बालाघाट से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था, तभी पुलिस वाहन की टक्कर एक कंटेनर से हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कंटेनर से जोरदार टक्कर की बात सामने आ रही
इसके अलावा, आरक्षक राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे में जवानों के साथ मौजूद डॉग सुरक्षित पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे वाहन अनियंत्रित होने और कंटेनर से जोरदार टक्कर की बात सामने आ रही है। इस दर्दनाक दुर्घटना से मुरैना और भिंड जिलों में गहरा शोक व्याप्त है। शहीद जवानों के शवों को मालथौन ले जाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार का पहला बड़ा फैसला! इस राज्य में विधायकों की सैलरी एक झटके में तीन गुना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 10 दिसंबर 2025। ओडिशा की राजनीति में मंगलवार का दिन बेहद अहम साबित हुआ। राज्य विधानसभा ने अपने जनप्रतिनिधियों के वेतन और भत्तों को लेकर ऐसा निर्णय लिया, जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद उड़ीसा के […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज