हर घर को मिले शुद्ध पेयजल, भूपेश सरकार का यही है प्रयास: त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बेलतरा क्षेत्र के परसदा परसौडी, में दो करोड़ की लागत से बनने वाली पानी टंकी का भूमि पूजन कार्य संपन्न

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर 16 नवंबर 2022। प्रदेश की भूपेश सरकार ऐसी योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं,कि हर घर को, हर मकान को विशुद्ध पेयजल प्राप्त हो, ग्राम पंचायत परसदा में नवीन पानी टंकी के निर्माण होने से घर-घर में शुद्ध पेयजल मिलेगा एवं ग्राम पंचायत परसदा, परसौडी में व्याप्त जल समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा, यह भूपेश सरकार के संवेदनशील सोच का परिणाम है।

यह बातें बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसदा परसौडी में लगभग दो करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनने वाले नवीन पानी टंकी निर्माण कार्य के भूमि पूजन करते समय, मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पि व विभाग, प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, बिहार ,ने व्यक्त किए इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती मीना नंदकुमार ध्रुव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि रवि बघेल, ठाकुर पवन सिंह आयुष सिंह राज अभिमन्यु धीवर, हरीश वर्मा उपसरपंच, कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह, हृदयेश कश्यप,धनजय कश्यप, सोनऊ साहू, रघुवीर कश्यप, रूपेश कश्यप ,उपस्थित थे, कार्यक्रम में नंदकुमार ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि, सचिव तुलसी ऊईके, बृजेश यादव पूर्व सरपंच, कृष्ण कुमार केवट, श्रीमती नंदनी यादव भवन यादव रमेश साहू रामसनेही करकवाल रामकिशोर करकवाल उप सरपंच, श्रीमती अंजनी यादव, श्रीमती जानकी पटेल, श्रीमती संतोष यादव, श्रीमती रुकमणी केवट, पवन यादव, धन्नू यादव, श्रीमती अशोका केवट, श्रीमती किरण यादव, श्रीमती लता केवट, कुमारी केवट, पार्थ कुमार पोर्ते, आचार्य पंडित कन्हैयालाल मिश्र सहित सैकड़ों जन उपस्थित थे, भूमि पूजन कार्य वैदिक रीति रिवाज से आचार्य पंडित कन्हैयालाल मिश्र जी अकलतरी वाले, द्वारा संपन्न कराया गया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच, उपस्थित जनों द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास का शाल श्रीफल से भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Next Post

गृहमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 16 नवंबर 2022। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया व  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज