गुजरात के बाद अब राजस्थान में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का कहर, रेगिस्तान में बाढ़ जैसे हालात

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 18 जून 2023। बिपरजॉय तूफान के असर से राजस्थान के एक दर्जन जिलों में अच्छी बरसात हो चुकी है एवं अब तक बाड़मेर, जालोर, सिरोही, जोधपुर सहित आठ जिलों में असामान्य वर्षा रिकॉर्ड की गई और प्रदेश में अभी बरसात का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से राजस्थान के रेगिस्तान में बाढ़ जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। अरब सागर में उठे चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर रविवार को भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के करौली, सवाईमाधोपुर एवं बारां जिले में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई वहीं अजमेर, बासंवाड़ा एवं भरतपुर जिले में भारी बरसात होने की संभावना जताई गई हैं। राज्य में पिछले दो-तीन दिन से वर्षा का दौर जारी है और बाड़मेर, सिरोही , जालोर, पाली, जोधपुर, गंगानगर सहित कई जिलों में भारी बरसात के बाद पिछले चौबीस घंटों में जोधपुर में 91 मिलीमीटर, बाडमेर में 47, बीकानेर में 30, उदयपुर में 20 एवं अजमेर में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह अनय जिलों में भी बरसात हुई।  

राजस्‍थान के इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात
राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में चौहटन में अब तक सबसे ज़्यादा बारिश 10 इंच तक बारिश हुई है। वहीं, जालोर के रानीवाड़ा में 4।3 इंच बारिश हो चुकी है। सबसे ज़्यादा बारिश जालोर बाड़मेर और सिरोही में हो रही है। यहां जल भराव और बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। एनडीआरएफ़ की टीम सिवान में तैनात हैं। जालोर की रानीवाड़ा में सेना से मदद ली गई है। तीनों ज़िले गुजरात से लगते हुए है।

राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में सोमवार तक जारी रहेगी बारिश
चक्रवात के असर से राजस्‍थान में शुक्रवार से ही बारिश हो रही है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटे के दौरान माउंट आबू में 210 मिलीमीटर, बाड़मेर के सेवड़ा में 136 मिलीमीटर, माउंट आबू तहसील में 135 मिलीमीटर, जालौर के रानीवाड़ा में 110 मिलीमीटर, चूरू के बिदासरा में 76 मिलीमीटर, रेवदर में 68 मिलीमीटर, सांचोर में 59 मिलीमीटर और पिंडवाड़ा में 57 मिलीमीटर बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सोमवार तक जारी रहेंगी। इस बीच, राज्य में न्यूनतम तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। राज्य में शनिवार को धौलपुर में सर्वाधिक तापमान 41।1 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 40।2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग के सचिव पी सी किशन ने बताया कि मौसमी संबंधी चेतावनी (रेड अलर्ट) को देखते हुए संबंधित जिलों में फिलहाल महंगाई राहत शिविर निलंबित कर दिए गए हैं। चक्रवात बिपरजॉय के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।

रेलवे ने अमृतसर-गांधीधाम एक्सप्रेस रेलसेवा, जोधपुर-भीलड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा, वलसाड-भीलड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा, जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस, बाडमेर-मुनाबाव एक्सप्रेस, मुनाबाव-बाडमेर एक्सप्रेस सहित कुल 13 ट्रेनों को शनिवार के लिये रद्द किया है।

Leave a Reply

Next Post

पुरी में जगन्नाथ की रथ यात्रा अपने आप में अद्भुत, भगवान सभी को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें...बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 18 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अपने आप में अद्भुत है क्योंकि यह ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देश भर के विभिन्न राज्यों में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप