एक दिवसीय मौन प्रदर्शन कर डा. रश्मि ने प्रशासन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की मांग की।

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान
एमसीबी ( सरगुजा) — नवनिर्मित जिले एमसीबी के मनेन्द्रगढ़ और मनेन्द्रगढ़ से लगे ग्रामों में रहने वाले हजारों लोग अपने सस्ते एवं अच्छे इलाज हेतू मनेन्द्रगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। जिसमें अधिक संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं जो अपने प्रसव एवं अन्य इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आती हैं। जहां सामान्य स्थिति में नार्मल डिलेवरी की सुविधा मिल जाती है किंतु क्रिटिकल केस में अथवा प्रसव के इलाज के दौरान गंभीर स्थिति निर्मित होने पर कई बार जानकारी मिलती रही है कि मरीज बहनो को निजी क्लीनिक में बाहर जाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि वहां प्रसव के दौरान होने वाली गंभीर स्थिति निर्मित होने पर इलाज हेतू कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ नही है। जिससे आमजन को आनन-फानन में कई बार मोटी रकम खर्च कर निजी क्लीनिकों पर इलाज कराना पडता है। स्त्रियों की अपनी अनेको समस्याएं होती हैं। जिनके इलाज हेतू कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में न होने से उन्हे मजबूरन निजी क्लीनिक में पैसा खर्च कर इलाज कराना पडता है।
                    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखी सोनोग्राफी मशीन के टेक्नीशियन न होने कारण आमजन को उसकी सुविधा नही मिल पा रही है एवं जांच के नाम पर निजि क्लीनिकों में 1000-2000 रूपए तक सोनो ग्राफी में लोगों को खर्च करना पड़ता है। आमजन को फीजियो थेरेपी का लाभ नही मिल पा रहा है। इसके संचालन की भी मांग की गई।
                   
 एैसी स्थति को देखते हुए प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि सोनकर ने सदस्यों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक दिवसीय मौन प्रदर्शन कर एसडीएम मनेन्द्रगढ़ को इस उल्लेखित विषय पर ज्ञापन देकर मांग किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ की यथा शीघ्र नियुक्त किया जावे , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में रखी सोनोग्राफी मशीन द्वारा सोनोग्राफी सुविधा चालू कराई जावे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में फिजियोथेरेपी की सुविधा जल्द से जल्द शुरु कराई जावे। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि मनेन्द्रगढ़ विधायक संचालक सीजीएमएससी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला एमसीबी के लिए भी लिखी गई। प्रबल स्त्री फाउंडेशन के इस मौन प्रदर्शन में रानी केवट , ज्योति केवट , शीला सिंह , प्रतिमा प्रसाद , प्रीति मानिकपुरी , प्रिति , प्रिया , पूनम दीवान , मीनू पटेल , ममता नामदेव , मधु केशरवानी , सूरज ठकुरिया , राहुल नायक , नवीन कुजूर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा में अल्पसंख्यकों के लिए टिकट वितरण मुद्दे पर कहा जो जीतेगा उसे ही टिकट मिलेगी : सरोज पांडे

शेयर करे भाजपा राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे ने विधायक और प्रशासन के नाचने वाले मुद्दे पर बोलकर भाजपाईयो को हिम्मत दे गई ? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी ( सरगुजा ) — भाजपा 90 सीटों में अल्पसंख्यकों के लिए टिकट वितरण में कितना परसेंटेज रखेगी प्रेसवार्ता में पूछने […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड