द कश्मीर फाइल्स की कमाई ने रविवार को तोड़े सारे रिकॉर्ड, सिर्फ इस दिन की कमाई ने वसूल ली पूरी फिल्म की लागत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 14 मार्च 2022। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देशभर में छाई हुई है। अपनी रिलीज के साथ ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड कायम करती नजर आ रही है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही कई तरह के विवादों में घिरी ‘द कश्मीर फाइल्स’ लोगों के बीच काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद से ही रोजाना उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में फिल्म ने रविवार को भी अपने बॉक्स कलेक्शन में एक नया मुकाम हासिल किया है। रविवार को हुए फिल्म के ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस फिल्म को छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म ने रविवार को करीब 14 करोड़ की कमाई कर ली है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। रविवार को हुई कमाई के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ कोरोनाकाल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है।

14 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने जहां अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.25 करोड़ की कमाई की थी। तो वहीं शनिवार को अपनी कमाई में 100 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा करते हुए इसने 8.25 करोड़ की कमाई कर डाली। इसके बाद रविवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने तमाम विवादों और आलोचनाओं के बावजूद 14 करोड़ रुपये अपनी झोली में समेट लिए है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर में काफी सीमित स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। फिल्म को शुरुआत में सिर्फ 650 स्क्रीन मिली थी। लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब फिल्म की स्क्रीनों की गिनती बढ़ाकर 2000 कर दी है। फिल्म की कमाई और स्क्रीन की संख्या में हुई बढ़ोतरी इस फिल्म की सफलता को बताने के लिए काफी है। तेजी से आगे बढ़ते फिल्म के कलेक्शन को देख कहा जा सकता है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

फिल्म की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दर्शाया गया है। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री और सौरभ पांडे द्वारा सह- लिखित इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास पर भी बात की गई है।

Leave a Reply

Next Post

चीन में कोरोना विस्फोट: दो दिन के अंदर ही घरों में कैद कर दिए गए करीब तीन करोड़ लोग, तीन शहरों में लगा लॉकडाउन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बीजिंग 14 मार्च 2022। चीन में कोरोनावायरस महामारी ने फिर पैर पसार लिए हैं। बताया गया है कि जिनपिंग सरकार ने सोमवार को दक्षिणी चीन के तकनीकी हब शेनजेन में सख्त लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। इसी के साथ शहर के करीब 1,70,00,000 लोग अब […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी