पीएम मोदी इसी महीने जा सकते हैं अमेरिका, बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद होगी पहली मुलाकात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महीने यानी सितंबर के आखिरी सप्ताह में अमेरिका दौरे पर जाने की उम्मीद है। सरकार के टॉप सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री सितंबर के आखिरी सप्ताह में वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क का दौरा कर सकते हैं। जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला अमेरिका दौरा होगा। इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगर अब तक की चर्चा के हिसाब से सबकुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री मोदी 22 से 27 सितंबर के बीच अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच यह पहली फेस टू फेस मुलाकात होगी। इससे पहले ये दोनों नेता कम से कम तीन बार वर्चुअल समिट में मुलाकात कर चुके हैं। मार्च में क्वाड समिट, अप्रैल में क्लाइमेट चेंज समिट और इस साल जून में जी-7 समिट के दौरान ये दोनों नेता वर्चुअली मिल चुके हैं। जून में जी-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री ब्रिटेन की यात्रा पर जाने वाले थे, मगर कोरोना की दूसरी लहर की वजह से उन्हें अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी थी, जिसके परिणामस्वरूप बाइडेन और मोदी की मुलाकात नहीं हो पाई थी।

अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे हालात के मद्देनजर पीएम मोदी की यह यात्रा महत्वपूर्ण होगी। पीएम मोदी जो बाइडेन से मुलाकात के अलावा, अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडा में अफगानिस्तान संकट और चीन का मुद्दा होगा। इस दौरे पर दोनों पक्षों के बीच चीन पर भी बात करने की उम्मीद है। साथ ही दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत पर महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करने की कोशिश करेंगे। क्वाड लीडर्स के शिखर सम्मेलन की भी वाशिंगटन डीसी में योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि करीब -करीब उसी समय पीएम मोदी की यात्रा हो रही है।

बता दें कि इससे पहले आखिरी बार सितंबर 2019 में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौर पर गए थे, जब तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था। उसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ का नारा दिया था, जो चुनाव में काम नहीं आया है और ट्रंप की हार हो गई। इस तरह से अगर प्रधानमंत्री तय कार्यक्रम के मुताबिक अमेरिका जाते हैं तो दो साल बाद उनकी यह यात्रा होगी।

Leave a Reply

Next Post

अफगानिस्तान: आज होगा तालिबानी सरकार का एलान, मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान 

शेयर करेपंजशीर में टकराव और तबाह होती अर्थव्यवस्था के बीच अंतरराष्ट्रीय मान्यता पाना होगा मुश्किल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वांशिगटन/पेशावर 04 सितम्बर 2021। अमेरिकी सेना के जाने के बाद संकट में घिरे अफगानिस्तान में आज तालिबान सरकार का एलान होगा। तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला बरादर इस सरकार का नेतृत्व करेगा। हालांकि नई […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज