इंडियन चैंपियनशिप 2023 में लगेगा प्रतिभाशाली गोल्फर्स का मेला, तारीखों का हुआ एलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 दिसंबर 2023। देश का क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब तीसरे इंडियन चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार है। यह टूर्नामेंट छह से आठ दिसंबर तक खेला जाएगा। वहीं, यूएस किड्स गोल्फ भी इस कार्यक्रम के लिए उत्साहित है। इस टूर्नामेंट में उन गोल्फर्स का जमावड़ा लगेगा, जो भविष्य के सितारे बनने वाले हैं। दिल्ली से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह गोल्फ क्लब दक्षिण एशिया में जैक निकलॉस द्वारा डिजाइन की गई एक अद्भुत संरचना है। प्राकृतिक सौंदर्यता इसे एक सुंदर गोल्फ डेस्टिनेशन बनाती है। क्लासिक गोल्फ और कंट्री क्लब किसी भी गोल्फर के दिल को जीतने के लिए पर्याप्त है और यही वजह है कि इसे भारत के शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ गोल्फ मैदानों में गिना जाता है।

इंडियन चैंपियनशिप युवा गोल्फरों को एक बहु-दिवसीय चैंपियनशिप इवेंट में प्रतिस्पर्धा करने और यूएस किड्स गोल्फ प्रायोरिटी स्टेटस के लिए क्वालिफिकेश प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। प्रायोरिटी स्टेटस के विभिन्न स्तरों को हासिल करके खिलाड़ी क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और वर्ल्ड टीन चैंपियनशिप समेत अन्य यूएस किड्स गोल्फ मेजर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।

टूर्नामेंट की आयु, तिथि और प्राथमिकता की स्थिति की जानकारी

2023 इंडियन चैंपियनशिप के लिए टूर्नामेंट की आयु तिथि 31 अक्तूबर, 2023 तक की है। यह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले एक खिलाड़ी के आयु वर्ग का निर्धारण करेगा। इस टूर्नामेंट से अर्जित प्रायोरिटी स्टेटस 1 फरवरी, 2024 से 31 जनवरी, 2025 तक सक्रिय रहेगा। अधिक जानकारी आपको tournaments.uskids.golf की वेबसाइट पर मिल जाएगी। इंडियन चैम्पियनशिप एक तीन दिवसीय आयोजन है और जूनियर गोल्फ स्कोरबोर्ड और विश्व एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग इसे एक रैंक इवेंट के रूप में मान्यता देती है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर राजभवन में मनाया गया असम और नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 दिसंबर 2023। राजभवन में आज असम और नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग संस्कृति एवं परंपराए है। इनमे विविधता होते भी हम […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास