सोमवार शाम तक जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जताई संभावना…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 मार्च 2024। । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने 5 सीटों पर प्रत्याशी के चयन को लेकर कहा. अभी सभी वरिष्ठ नेता भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो रहे हैं. कल CEC की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों पर फिर से चर्चा होगी. कल शाम तक लिस्ट जारी हो सकती है। कांग्रेस की अभी तक दूसरी सूची जारी नहीं होने पर भाजपा के डर होने वाले तंज पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा हमारे 6 प्रत्याशियों के नाम देखकर ही बौखला गई है, इसलिए व्यक्तिगत हमले पर पहुंच गई है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. मुद्दे पर बात नहीं करते, तो इससे आप समझ सकते हैं कि भाजपा किस तरह डरी हुई है. आने वाले समय में हमारे जो पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित होने वाले हैं, वह भी बेहतर और जबरदस्त रहेंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पीसीसी चीफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को शुभकामनाएं देता हूं. लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है. आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होना है. लोकतंत्र के इस महापर्व में इस समय नए बदलाव के साथ देश में नई सरकार बनेगी. किसान, युवा, महिलाओं में नई क्रांति आएगी। लोकसभा के चुनाव के पहले बागी नेताओं पर कांग्रेस के नरम नजर आने के सवाल पर पीसीसी चीफ ने कहा कि अनुशासन के खिलाफ यदि कोई जाता है, तो पार्टी उन पर कार्यवाही करती है. यदि कोई पश्चाताप कर लेता है, और चुनाव को देखते हुए पार्टी उनका उपयोग करेगी. साथ ही यदि कई बचें होंगे तो उन्हें भी मौका देगी।

मुंबई दौरे को लेकर कहा कि मणिपुर से राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी, आज मुंबई में इसका समापन हो रहा है. 6000 से अधिक किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान मोदी सरकार की नाकामी को लेकर जन-जन के बीच हम पहुंचे हैं, जिसका असर लोकसभा के चुनाव में पड़ता हुआ नजर आएगा. देश के बदलाव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Next Post

कांकेर मुठभेड़ में मारा गया नक्सली कमांडर मनकेर, सिर पर आठ लाख रुपए का था ईनाम…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 17 मार्च 2024। कोइलीबेड़ा में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कर ली गई है. कांकेर पुलिस अधीक्षक आईके एलेसेला ने मारे गए नक्सली की पहचान नक्सल कमांडर मनकेर के रूप में की है, जिसके सिर […]

You May Like

राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली....|....चार साल की हुईं आलिया-रणबीर की लाडली....|....दिवाली पर गर्भवती महिलाएं रखें अपनी सेहत का खास ध्यान....|....शमी के टेस्ट से संन्यास पर दुखी हुए मोर्केल....|....व्हाइट हाउस में दिवाली: ट्रंप को तोहफे में मिली हनुमान चालीसा....|....अमेरिका-ईरान तनाव खत्म कराने में जुटे जेडी वेंस....|....सीएम योगी बोले- लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा से होगा विजय का उद्घोष....|....बिजली दफ्तर में दिवाली पर बांटी शराब....|....नरसिंहपुर में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले....|....पुलिस ने वापस दिलाए करोड़ों रुपए