चुनाव आयोग के फैसले के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, शिंदे को भाजपा से हरी झंडी का इंतजार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 फरवरी 2023। चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली ‘शिवसेना’ के रूप में मान्यता देने के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि बजट सत्र से पहले शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। शिंदे गुट के कई विधायक भी राज्य विधानमंडल में इसके लिए जोर दे रहे हैं। बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। शिंदे गुट के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि यदि अभी कैबिनेट विस्तार किया जाता है तो विधायकों के मन में और अधिक विश्वास पैदा होगा। यह संदेश भी जा सकता है कि सीएम शिंदे सरकार के नियंत्रण में हैं। हालांकि, कैबिनेट विस्तार पर 100 फीसदी मुहर उस समय लगेगी जब भाजपा के साथ पूरी तरह से सहमति बने। वैसे भाजपा फिलहाल कैबिनेट विस्तार को लेकर इतनी उत्सुक दिख नहीं रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिंदे गुट के एक नेता ने कहा कि कैबिनेट विस्तार लंबे समय से लंबित है।  40 विधायक हैं जो हमारे साथ हैं और 10 निर्दलीय विधायक हैं जिन्होंने जुलाई 2022 से हमें समर्थन दिया है। सीएम शिंदे के अलावा केवल 9 को मंत्री पद मिला है। इसलिए, अन्य 32 प्रतीक्षा कर रहे हैं और उनमें से कम से कम 14 मंत्री पद का दावा कर रहे हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले राज्य के वरिष्ठ नेताओं और दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के बीच चर्चा होगी। 

फडणवीस और दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद ही कैबिनेट विस्तार संभव
हालांकि, शिंदे गुट के नेता ने कहा कि कैबिनेट विस्तार पर कोई भी फैसला डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अमित शाह से सलाह लेने के बाद ही लिया जाएगा। कैबिनेट विस्तार की संभावना नहीं है। लेकिन अगर चर्चा होती है और दिल्ली से हरी झंडी मिलती है तो ऐसा हो सकता है। 

पूर्व राज्यपाल ने 18 विधायकों को दिलाई थी मंत्री पद की शपथ
शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 40 से अधिक दिन बाद पिछले साल नौ अगस्त को अपने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की घोषणा की थी। तत्कालीन राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने 18 विधायकों (शिंदे खेमे और भाजपा के नौ-नौ) को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। उनमें से सभी 18 कैबिनेट मंत्री थे, और किसी भी MoS या कनिष्ठ मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई थी। सीएम शिंदे खेमे का समर्थन करने वाले 10 निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों में से किसी को भी अगस्त में कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षकों के लिए चक्काजाम: छत्तीसगढ़ में तिरंगा लेकर सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे, बोल रहे- हमारी मांगे पूरी करो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बालोद 20 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के बालोद में शासकीय स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर बच्चों ने चक्काजाम कर दिया है। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे लोहारी चौकी मुख्य मार्ग पर बैठे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अमला भी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप