फ्रांस में आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 02 नवम्बर 2020। फ्रांस की घटना पर विवाद दित बयान देने पर शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। मुनव्वर राणा के खिलाफ दर्ज एफआईआर में दर्ज सामाजिक वैमनस्य फैलाने, शांति भंग करने के साथ आईटी एक्ट के उल्लंघन जैसे आरोप लगाए गए हैं। राणा पर यह एफआईआर हजरतगंज के सब इंस्पेक्टर दीपक पांडे ने दर्ज करवाई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मुनव्वर राणा पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है।

किन किन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर?

राणा के खिलाफ धारा 153A (धार्मिक वैमनस्य फैलाना), 295 (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करना), 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली भाषा या भाषण देना), 505 (1-b) समाज में उन्माद फैलाना और आईटी एक्ट की धारा 67, 68 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

फ्रांस की घटना पर क्या बोले थे राणा?

फ्रांस में हुए आतंकी हमले को लेकर मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि जुनून की कोई इंतेहा नहीं होती, हज़ारों बरस से इज्जत के लिए ऑनर किलिंग हो रही है. किसी मजहब के साथ खेलना दूसरे मजहब के लोगों को इस बात के लिए मजबूर करता है कि वो कुछ भी करे। हालांकि मुनव्वर राणा ने ये भी कहा कि फ्रांस में जो हुआ जुर्म हुआ, किसी पागल ने कार्टून बनाने वाले को मार दिया. किसी ने कार्टून बनाया तो बुरा किया, किसी ने मारा बहुत बुरा किया।

मुनव्वर राणा ने कहा कि इस घटना पर पीएम मोदी ने अफसोस किया ठीक है लेकिन सिर्फ एक पक्ष को दोषी मान लेना गलत है। जो हुआ गलत हुआ, लेकिन उसके लिए हिंदुस्तान में अगर मुसलमान आवाज उठा रहे तो बुरी बात नहीं है। तोड़फोड़ करना गलत है. मुनव्वर राणा ने कहा कि आज पूरी दुनिया चीख रही है। उसे याद नहीं आ रहा कि जब अफ़ग़ानिस्तान, इराक पर अमेरिका, फ्रांस, इटली ने बमबारी कि तो बच्चे, मरीज और नमाजी मारे गए, तो वो क्या मुजरिम थे?

Leave a Reply

Next Post

कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा वापस लेने के चुनाव आयोग के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

शेयर करेसुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले पर लगाई रोक आयोग ने रद्द कर दिया था कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा कमलनाथ ने आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल/नई दिल्ली 02 नवम्बर 2020। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस नेता कमलनाथ के स्टार प्रचारक […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज