मुंबई में “हिन जनम, हर जनम सीजन-3” का भव्य आयोजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 20 नवंबर 2024। सिन्धी समाज की संस्कृति और भाषा को सेलिब्रेट करने वाले वार्षिक कार्यक्रम “हिन जनम, हर जनम सीजन-3” का भव्य आयोजन मुंबई में किया गया। सिंधी समाज के जाने माने हस्ती आदरणीय सदाहयात हिरु बिहारी कंधारी, बीकेपी के अध्यक्ष, के 79वें जन्मदिन के अवसर पर अर्जुन कंधारी फाउंडेशन और बीकेपी ग्रुप ने मुंबई के बालगंधर्व रंगमंदिर में भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा के कद्दावर नेता शहनवाज हुसैन, भजन सम्राट अनूप जलोटा, बी. कंधारी प्रॉपर्टीज के सीईओ विजय बी. कंधारी, आशीष शेलार सहित फिल्म और टेलीविजन उद्योग के कई जाने माने दिग्गजों ने उपस्थिति दर्ज कराई। “हिन जनम, हर जनम सीजन-3”, के भव्य समारोह में सिंधी समाज की विरासत और धरोहर को प्रस्तुत किया गया| इस कार्यक्रम में सिंधी समाज के गणमान्य, फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियाँ और विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम न केवल जन्मदिन मनाने का उपलक्ष्य था बल्कि ‘सिन्धी समाज की यात्रा 2.0’ के रूप में सिंधी समाज की विकास यात्रा और एकजुटता भी यहाँ देखने को मिली।

कार्यक्रम के शामिल होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शहनवाज हुसैन ने कहा कि सिन्धी समाज ने देश के अर्थतन्त्र को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभायी है। यह देशभक्त समाज हमारे देश का गौरव है। मैं आदरणीय सदाहयात हिरु बिहारी कंधारी जी के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरे सिन्धी समाज को अपनी शुभकामनाएं प्रकट करता हूँ। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने एक सवाल के जवाब में कहा “सिन्धी समाज एक प्रग्रेसिव समाज है माइनॉरिटी होने के बावजूद यह समाज ‘देश से हमे क्या मिला के बजाए हम देश के लिए क्या कर सकते हैं’ इस ध्येय वाक्य का अनुसरण करता है। सिन्धी समाज को मैं नमन करता हूँ साथ ही मैं आदरणीय सदाहयात हिरु बिहारी कंधारी जी के 79वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देता हूँ।  

इस अवसर पर बी. कंधारी प्रॉपर्टीज के सीईओ विजय बी. कंधारी ने कहा कि हम सदाहयात हीरू बिहारी कंधारी के बहुत बहुत आभारी है जिनके योगदान से हमारी संस्कृति और धरोहर को हमेशा बढ़ावा मिलता रहा है| सिन्धी समाज हमेशा से एकजुट रहा है, एकजुट रहेगा और भारत के विकास में देश के हर नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलकर काम करता रहेगा।  आने वाले वर्षों में यह कार्यक्रम और भी बड़े और भव्य रूप में सम्पन्न होगा। शिवसेना नेता और अर्जुन कंधारी फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन कंधारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत के निर्माण और समृद्धि में सिन्धी समाज का अहम योगदान रहा है। सिन्धी समाज ने अपनी बुद्धिमत्ता, अथक परिश्रम और अपने मृदुल व्यवहार से शून्य से संपन्नता तक के शिखर को छुवा है। सिन्धी समाज से भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाई है और आगे भी हम अपना योगदान देते रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

लाइमलाइट डायमंड्स के पुणे स्टोर लॉन्च में अभिनेत्री प्रिया बापट ने लगाए चार चांद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 20 नवंबर 2024। भारत के अग्रणी लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड, लाइमलाइट डायमंड्स, ने पुणे में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च किया। मशहूर अभिनेत्री प्रिया बापट ने इस अवसर पर स्टोर का उद्घाटन किया और अपने खास अंदाज से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन