कर्नाटक में दो हादसों में सात की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बेंगलुरु, 15 सितंबर 2026।  कर्नाटक में मंगलवार को दो अगल-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। पहली घटना रेफ्रिजरेटर फटने से हुई है। वहीं, दूसरी घटना दूध के टैंकर ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बेलगावी एक घर में कथित तौर पर रेफ्रिजरेटर फटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात चावत गली में घटी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गजानन धमोणे (65), रोशन धमोणे (21), शारदा धमोणे (45) और भारती धमोणे (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रिया धामोने (28) और गंगा धामोने (25) गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुरुआत जांच में क्या पता चला? 
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि घर के अंदर एक रेफ्रिजरेटर के फटने से आग लगी। आग की लपटें तेजी से पूरे घर में फैल गईं, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए।आग लगने की घटना मार्केट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दर्ज की गई थी। आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

टैंकर ने  मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
वहीं, मांड्या जिले में मंगलवार तड़के एक दूध के टैंकर ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक नौ वर्षीय बच्ची भी शामिल थी।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मांड्या जिले के मद्दूर तालुक के अंतर्गत कोप्पा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सुबह 5.30 बजे से 6 बजे के बीच हुई। यह परिवार बंगलूरू दक्षिण जिले के कनकपुरा तालुक में रहता था। पुलिस ने बताया कि काव्या अपने पति मुथु और दो बेटियों के साथ अपने माता-पिता के घर गौरी गणेश उत्सव में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

एक ही परिवार को तीन लोगों की हुई मौत
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल को पीछे से दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसके कारण मुथु और उनकी नौ वर्षीय बेटी कीर्थाना की मौके पर ही मौत हो गई। काव्या ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात

शेयर करेविश्व चैंपियन गुकेश को सिंदारोव की चुनौती छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जेनेवा, 15 सितंबर 2026। शतरंज जगत का सबसे बड़ा मंच विश्व चैंपियनशिप इस साल के अंत में 24 नवंबर से 11 दिसंबर तक अपने गढ़ स्विट्जरलैंड के जेनेवा में होगी। यहां इतिहास के सबसे युवा विश्व चैंपियन भारत के 20 वर्षीय […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़