22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जेनेवा, 15 सितंबर 2026। शतरंज जगत का सबसे बड़ा मंच विश्व चैंपियनशिप इस साल के अंत में 24 नवंबर से 11 दिसंबर तक अपने गढ़ स्विट्जरलैंड के जेनेवा में होगी। यहां इतिहास के सबसे युवा विश्व चैंपियन भारत के 20 वर्षीय डी. गुकेश को उज्बेकिस्तान के विश्व चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव चुनौती पेश करेंगे।

2004 में पहली बार चैंपियनशिप स्विट्जरलैंड में हुई थी, जहां व्लादिमीर क्रैमनिक ने पीटर लेको को हराया था। अब 22 साल बाद फिर यह टूर्नामेंट स्विट्जरलैंड लौट रहा है। शतरंज की बिसात जेनेवा स्थित कोलोग्नी की प्रख्यात फोन्डेशन मार्टिन बोडमर लाइब्रेरी और म्यूजियम में बिछेगी। 

कार्यक्रमतारीख
ओपनिंग सेरेमनी22 नवंबर
पहले से 14वें दौर तक के मैच24 नवंबर–11 दिसंबर
टाईब्रेकर12 दिसंबर

हर गेम जीतने पर मिलेंगे दो करोड़ रुपये
कुल पुरस्कार राशि 25 लाख अमेरिकी डॉलर (23.97 करोड़ रुपये) है। प्रत्येक खिलाड़ी को जीते गए हर गेम के लिए 2 लाख अमेरिकी डॉलर (1.91 करोड़ रुपये) मिलेंगे। मैच के अंत में शेष राशि दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटी जाएगी। 

कैसा होगा प्रारूप
यह मैच अधिकतम 14 क्लासिकल गेम्स का होगा। जीत पर 1 अंक और ड्रॉ पर 0.5 अंक मिलेंगे। जो खिलाड़ी पहले 7.5 अंक हासिल करेगा, वही विश्व चैंपियन बनेगा। अगर 14 गेम्स के बाद स्कोर 7-7 रहा, तो टाइब्रेकर से फैसला होगा। हर गेम में खिलाड़ियों को पहली 40 चालों के लिए 120 मिनट मिलेंगे। फिर बाकी गेम के लिए 30 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। 41वीं चाल से हर चाल में 30 सेकंड का इजाफा होगा। काले मोहरों से खेलते हुए 40वीं चाल से पहले ड्रॉ ऑफर नहीं दिया जा सकता। हालांकि, 3 बार चाल दोहराने या चाल न बचने की स्थिति में ड्रॉ हो सकता है।

ओलंपियाड आज से शुरू
शतरंज ओलंपियाड 2026 मंगलवार से समरकंद में शुरू हो रहा है। फीडे अंतरिम अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद और एआईसीएफ अध्यक्ष नितिन नारंग ने सोमवार को उज्बेकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ी व विश्व चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव को ओलंपियाड की औपचारिक मशाल सौंपी। उज्बेकिस्तान के समरकंद में 27 सितंबर तक होने वाले इस प्रतिष्ठित टीम टूर्नामेंट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फीडे ने 2022 में ओलंपिक मशाल की तर्ज पर यह परंपरा शुरू की थी। भारत की महिला और पुरुष टीमें खिताब बचाने उतरेंगी।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन

शेयर करेमंदसौर-इंदौर-उज्जैन में होंगे कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल, 15 सितंबर 2026। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका मध्य प्रदेश का पहला दौरा होगा। इस दौरान वे […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच