पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल, 15 सितंबर 2026। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका मध्य प्रदेश का पहला दौरा होगा। इस दौरान वे मंदसौर, इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा देशभर में सेवा संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है। मध्य प्रदेश में भी अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नितिन नबीन प्रदेश में अभियान की शुरुआत से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

वे स्वामित्व योजना (SVAMITVA) से संबंधित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भूमि के अधिकारों को दर्ज कर ग्रामीणों को संपत्ति के दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रदेश में ग्रामीणों के मकानों की रजिस्ट्री नि:शुल्क कराने की पहल भी की जा रही है। नबीन मंदसौर जिले में गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़े जाने के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कूनो नेशनल पार्क के बाद गांधी सागर में भी चीतों को बसाने की योजना पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही गांधी सागर में दो चीतों को छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नितिन नबीन चीतों को गांधी सागर में छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Next Post

बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  इंदौर, 15 सितंबर 2026। राहुल गांधी के आयोजन के लिए रीजनल पार्क मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 सितंबर को बारिश के मौसम की वजह से आयोजन प्रभावित न हो, इसके लिए वॉटरप्रूफ डोम बनाए जा रहे हैं, लेकिन गीला मैदान अभी भी चुनौती […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच