पाकिस्तानी एजेंट से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोयंबटूर, 04 अक्टूबर 2026। पाकिस्तानी एजेंट को समुद्री खुफिया जानकारी (मैरीटाइम इंटेलिजेंस) भेजने के आरोप में भारतीय नौसेना के एक नाविक को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

हनी-ट्रैप का किया गया इस्तेमाल
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस जासूसी मामले में सोशल मीडिया के जरिए ‘हनी-ट्रैप’ का इस्तेमाल किया गया था। आंध्र प्रदेश पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) सेल ने 3 अक्तूबर को कोयंबटूर में नौसेना के लीडरशिप ट्रेनिंग सेंटर, आईएनएस अग्रानी से 31 वर्षीय प्रदीप मुखर्जी को गिरफ्तार किया।

कौन है आरोपी? 
पश्चिम बंगाल के रहने वाले मुखर्जी 2014 में नौसेना में शामिल हुए थे और विशाखापत्तनम में ईस्टर्न नेवल कमांड में तैनात थे।गिरफ्तारी के समय, वह एक मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे और लगभग एक हफ्ते से कोयंबटूर सेंटर में थे।

महिला इंटेलिजेंस एजेंट के संपर्क में था
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान की एक महिला इंटेलिजेंस एजेंट ने कुछ महीने पहले मुखर्जी से संपर्क किया था। समय के साथ, उस एजेंट ने इस ऑनलाइन रिश्ते का फ़ायदा उठाकर नौसेना के अहम एसेट्स, बेड़े की गतिविधियों और विशाखापत्तनम बेस के कामकाज से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। सीआई सेल उसने नाविक से जुड़े संदिग्ध डिजिटल फुटप्रिंट्स का पता चलने के बाद जांच शुरू की और फिर उसे निगरानी में रखा। बता दें कि सीआई सेन सीमा पार से होने वाली जासूसी और आतंकी खतरों से निपटने के लिए बनी एक खास यूनिट है।

Leave a Reply

Next Post

महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका

शेयर करेपीएम से मांगा जवाब छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 04 अक्टूबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा महिला पत्रकारों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। […]

You May Like

विस्थापित ग्रामीणों की अनोखी दंडवत न्याय यात्रा....|....आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को 10 साल पुराने विवाद में राहत....|....इंदौर में ऑनलाइन बिजली बिल भरने में उपभोक्ताओं को आ रही परेशानी....|....पता चलेगा दस लाख साल पुराना इतिहास....|....तेज हवाओं के बावजूद प्रदूषण से नहीं राहत....|....सीएम योगी की मौजूदगी में काशी में सजेगा भव्य दीपोत्सव....|....अब एक ट्रैक पर राम-जानकी की नगरी....|....मोनालिसा: पिंक आउटफिट में भोजपुरी अभिनेत्री ने दिए शानदार पोज....|....महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी के दिखते हैं ये शुरुआती संकेत....|....वेलिंगटन टेस्ट: 2014 के बाद बेसिन रिजर्व में सिर्फ दूसरा मुकाबला ड्रॉ