नाबालिग लड़की से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 मार्च 2024। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की से कथित यौन उत्पीड़न करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. येदियुरप्पा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बेंगलुरु के सदाशिवनगर में पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है.पुलिस के सूत्रों के अनुसार, नाबालिग लड़की का कथित तौर पर 2 फरवरी को यौन उत्पीड़न किया गया था. आरोप है कि नाबालिक लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न उस वक्त किया गया जब वह अपनी मांग के साथ एक धोखाधड़ी के मामले में सहायत मांगने के लिए येदियुरप्पा से मिलने गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि वरिष्ठ भाजपा नेता येदियुरप्पा ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को एक कमरे में खींचकर लेकर गए और उसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया. लड़की किसी तरह से वहां से भागने में सफल रही और बाद में उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में मां को बताया. 

“मामले की जांच कर रही है पुलिस”

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि एक महिला ने हमारे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी, जिसमें कहा गया कि उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई है. इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है . जब तक हमें सच्चाई का पता नहीं चलता, हम कुछ भी नहीं कह सकते. यह बहुत संवेदनशील मामला है क्योंकि इसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं. ऐसे में हमे पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए.  

“सभी आरोप बेबुनियाद”

मंत्री ने इस मामले में किसी भी राजनीतिक एंगल से इनकार किया और कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई राजनीतिक एंगल है. हम महिला को नहीं जानते. वह पुलिस के पास गई और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसे मना नहीं किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.वहीं, येदियुरप्पा के कार्यालय ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. कार्यालय ने  शिकायतकर्ता द्वारा अतीत में दायर किए गए मामलों की एक सूची भी जारी की है. इस सूची में 53 अलग-अलग शिकायतें हैं. 

Leave a Reply

Next Post

समाज और मानवता के लाभ के लिए अपने ज्ञान का उपयोग करें - राज्यपाल हरिचंदन

शेयर करेएमिटी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 15 मार्च 2024। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज एमिटी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज व समग्र मानवता के लाभ के लिए अपने ज्ञान का पूर्ण उपयोग करने […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड