24 घंटों में 6 बार आया भूकंप; दो तेज झटके तो 11 मिनट के अंतराल पर, बाल-बाल बची जानें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लद्दाख 18 जून 2023। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पिछले 24 घंटों में करीब छह बार जमीन को कांपते हुए महसूस किया गया। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर में तो महज 11 मिनट के अंतराल पर ही लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर का माहौल है। हालांकि, खुशनसीबी की बात यह रही कि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। 

कहां और कितने बजे महसूस किए गए झटके

  1. सबसे पहले भूकंप जम्मू-कश्मीर में शनिवार दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.0 थी। 
  2. दूसरा झटका लेह में रात करीब 9 बजकर 44 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 4.5 बताई जा रही। 
  3. तीसरा झटका भारत-चीन बॉर्डर के पास जम्मू-कश्मीर के डोडा में रात 9 बजकर 55 मिनट पर आया, इस भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। बता दें, पिछले पांच दिनों में डोडा जिले में यह सातवां भूकंप था।
  4. पूर्वोत्तर लेह में चौथा भूकंप महसूस किया गया। यह रविवार तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.1 बताई गई। 
  5. वहीं, पांचवा और आखिरी झटका जम्मू-कश्मीर के कटरा में रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता भी दोबारा 4.1 ही रही
  6. छठा भूकंप रविवार सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर आया। लेह से 279 किमी उत्तर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.3 बताई जा रही है।

इस साल कई बार कांपी धरती

भूकंप के बाद जान-माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में इस साल कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर 2.03 बजे आए 3.0 तीव्रता के भूकंप का केंद्र जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ पहाड़ी रामबन जिला था। उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई 33.31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.19 डिग्री पूर्वी देशांतर पर धरती की सतह से 5 किलोमीटर नीचे थी। इस दौरान घरों में दरारें भी देखने को मिली थी। अगर पिछले एक हफ्ते की बात की जाए तो खासकर डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, आरके पुरम के झुग्गी बस्ती इलाके में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 जून 2023। देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार को बड़ी वारदात हुई। दो महिलाओं को गोली मारने की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ने इलाज के दौरान […]

You May Like

ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका....|....परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल