5वें ब्राइट अवार्ड्स 2023 और डॉ योगेश लखानी के जन्मदिन पर सितारों का जमावड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 सितम्बर 2023। 5वें ब्राइट अवार्ड्स 2023 के इवेंट के लिए वर्ली के एनएससीआय डोम में फिल्मी और टीवी सितारे उमड़ पड़े। ब्राइट आउटडोर मीडिया के डॉ योगेश लखानी ने ब्राइट अवार्ड्स 2023 के पांचवें संस्करण का भव्य आयोजन किया, जहाँ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मान से नवाज़ा गया। इस अवसर पर शानदार केक काटकर डॉ योगेश लखानी का जन्मदिन भी मनाया गया।  यहां आए खास मेहमानों में शिल्पा शेट्टी, हेमा मालिनी, मनीष पॉल,  निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा, और ग़दर २ की टीम – उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा ,धीरज कुमार, नील नितिन मुकेश, अर्चना गौतम, कुमार शानू, दर्शन कुमार, पूनम पांडेय, प्रीति झंगियानी, अमृता फडणवीस, प्रवीण डबास ,सुखविंदर सिंह, कैनाज़ परवेज़, विंदु दारा सिंह, राजपाल यादव, सुनील पाल, वीआईपी, शिबानी कश्यप, दिलीप सेन, भाभी जी घर पे हैं फेम रोहिताश गौर, रवि गोसाई, सिंगर शौर्या मेहता जैसी कई हस्तियों के नाम उल्लेखनीय हैं।  इस अवसर पर ब्राइट आउटडोर मीडिया के ओनर डॉक्टर योगेश लखानी के सुपुत्र अनुग्रह योगेश लखानी और ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड की डायरेक्टर उनकी पत्नी जागृति योगेश लखानी भी मौजूद थीं। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, आरती नागपाल, रमेश गोयल, शिवा (शिवाज़ सैलून), पेनिनसुला ग्रैंड के सतीश शेट्टी , रेड चेरी के केयूर सेठ , गणगौर टीवी के पवन शर्मा ,शामक डावर , मीत ब्रदर्स ,एजाज़ खान सहित कई अतिथि भी उपस्थित रहे। इस अवार्ड शो का कुशल निर्देशन कमल महर्षि ने किया।

इस अवार्ड समारोह में आई सभी सेलेब्रिटीज़ ने डॉ योगेश लखानी को उनके बर्थडे पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह बेहद अच्छे इंसान हैं जो बहुत सपोर्टिव नेचर के हैं। वह पिछले पांच वर्षों से ब्राइट अवार्ड्स का भव्य रूप से आयोजन करते आ रहे हैं।  इस समारोह में गणेश आचार्या, कुमार शानू, सुखविंदर सिंह, कैनाज़ परवेज़ ,अरमान मलिक, शादाब – अल्तमश फरीदी और शौर्या मेहता ने स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस पेश की। इस समारोह में कई राजनेता और कारपोरेट जगत की हस्तियां भी उपस्थित थीं। बता दें कि ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड ने नई कंपनी – माई मीटिंग ऐप भी शुरू कर दी है जो कभी भी आपके पसंदीदा सेलेब के साथ एक वेबिनार की सुविधा प्रदान करता है। यह दुनिया का पहला ऐसा ऐप है जो दोनों तरह की मीटिंग को सम्भव बनाता है अर्थात आपके लिए वेबिनार (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) की सेवा पहुंचा सकता है या फिर डायरेक्ट मीटिंग या पार्टी के लिए जगह बुक करने की सुविधा भी देता है, मतलब एक ही ऐप इन दोनों सुविधाओं के साथ सामने आया है।

वहीं ब्राइट और ज़ेस्ट आउटडोर के एसोसिएशन की घोषणा भी की गई है जो एक ऐतिहासिक सहयोग होगा। ब्राइट आउटडोर ने मील का एक और पत्थर साबित करते हुए पिछले 6 महीनों में 9 वें डिजिटल एलईडी होर्डिंग को लॉन्च किया है। इस प्रकार ब्राइट हर ओर अपनी चमक बिखेर रहा है।ब्राईट और जेस्ट वर्ल्ड की पहली कंपनी ही जिसे ग्रीन एनर्जी और सोलार होर्डिंग के लिए गिनीज़ वर्ल्ड ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज़ किया है। 

Leave a Reply

Next Post

कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या?

शेयर करेब्लॉकबस्टर निर्देशक राज शांडिल्य ने अपने नए उद्यम की घोषणा की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग मुंबई 30 सितम्बर 2023। ‘100 करोड़ी’ निर्देशक राज शांडिल्य ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘ड्रीम गर्ल 2” की सफलता के बाद अपनी तीसरी निर्देशित फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’के साथ वापस आ गए हैं।  राज […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस