म्युज़िक वीडियो “केसरिया” में संगीता तिवारी व अमन कुमार की खूबसूरत केमिस्ट्री

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

गीत के लॉन्च पर पहुंचे सेलेब्रिटी गेस्ट्स दिलीप सेन, दिव्यराज श्रीवास्तव

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 24 जनवरी 2023। बॉलीवुड की मशहूर ऎक्ट्रेस संगीता तिवारी एक और जबरदस्त म्युज़िक वीडियो “केसरिया” लेकर आई हैं। मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में इस गाने के लॉन्च पर संगीता तिवारी के साथ अमन कुमार भी मौजूद रहे। इस गाने में संगीता तिवारी के साथ अमन कुमार दिखाई दे रहे हैं। इसके वीडियो डायरेक्टर और कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, डीओपी दिलीप कहर हैं। इस म्युज़िक अल्बम के म्युज़िक डायरेक्टर और गीतकार लक्ष्मीनारायण, सिंगर गुलाम फरीद साबरी हैं। एसटी सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत केसरिया के लॉन्च के अवसर पर कई सेलेब्रिटीज़ मेहमान के रूप में मौजूद रहे जिनमे संगीतकार दिलीप सेन, श्री दिव्यराज श्रीवास्तव (ऑन टीवी डिजिटेक), शब्बीर शेख (फार्च्यून लाइफ लाइन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट) का नाम उल्लेखनीय है।  केसरिया को लेकर काफी उत्साहित संगीता तिवारी ने बताया कि यह काफी अलग तरह का गीत है जिसमें अमन कुमार के साथ केमिस्ट्री बड़ी खूबसूरत है। नेपाल की हसीन लोकेशन में इसकी शूटिंग का अनुभव कमाल का रहा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह वीडियो पसन्द आएगा। स्पेशल गेस्ट दिलीप सेन ने भी गीत को पसन्द किया और संगीता तिवारी को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि गाना चार्टबस्टर होगा।

बता दें कि एसटी सीरीज सात गाने लॉन्च करने जा रहा है और उनमें से पहला गाना केसरिया रिलीज किया है। अन्य गीत जो आने वाले हैं तू राजा धीरज भोले गायक लक्ष्मीनारायण, हो जाओ तुम मेरी गायक मनोज नेगी, जमना शर्मा, ये मन बड़ा ही गायक लक्ष्मीनारायण, इश्क अमीरन गायक लक्ष्मीनारायण, जमना शर्मा, ओ माई बलमा एंगेवा गायिका खुशबू जैन, लक्ष्मीनारायण, मेरे यार गायक विकास चतुर्वेदी।

संगीता तिवारी के कई सांग सुपर हिट रहे हैं। केसरिया भी एक जबरदस्त गीत है जिसमें संगीता तिवारी का आकर्षक लुक और अलग सा जलवा नजर आ रहा है। मिक्सिंग मनोज नेगी ने की है। बता दें कि संगीता तिवारी ने हिंदी सहित भोजपुरी की ढेरों फिल्मों में अभिनय किया है। उनका लुक, डांस और अदाएं दर्शकों के दिल को छू लेती हैं। वह जल्द ही कई फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। केसरिया की मार्केटिंग और प्रोमोशन फार्च्यून लाइफ लाइन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के शब्बीर शेख द्वारा बखूबी की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फुकरे 3 होगी 7 सितंबर को रिलीज़ होगी

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 24 जनवरी 2023। आखिरकार, एक लंबे इंतजार के बाद, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बॉलीवुड की अपनी सबसे सफल और बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फ्रेंचाइजी  फुकरे 3 की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जोकि 7 सितंबर 2023 को कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रिलीज होने […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड