जब साइकिल पर बैठने से डरे जैकी श्रॉफ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 नवंबर 2022। अभिनेता के तौर पर जैकी श्रॉफ ने कई एक्शन फिल्में की हैं। अनेक फिल्मों में उन्होंने दिल धड़क स्टंट भी प्रस्तुत किये हैं। बतौर नायक अपनी पहली फिल्म ‘हीरो’ में वे मोटरसाइकिल रेस में हिस्सा लेते नज़र आये थे। वहीं उनके द्वारा अभिनीत एक फ़िल्म का नाम ही “स्टंटमैन” था। सांस रोक देने वाला स्टंट करना उनके लिये बाएं हाथ का खेल है। ऐसे जांबाज़ जैकी तब डर गये थे जब उन्हें साइकिल पर बैठने को कहा गया था। किस्सा कुछ यूं हुआ कि जैकी हिल स्टेशन महाबलेश्वर में फिल्म “लाइफ ईज गुड” की शूटिंग में हिस्सा ले रहे थे। अनंत नारायण महादेवन द्वारा निर्देशित की गयी फिल्म में अकेलेपन की जिंदगी जी रहे एक अधेड़ आदमी व एक बच्ची के बीच प्यार भरे रिश्ते की कहानी प्रस्तुत की गयी है। जैकी इसमें अधेड़ उम्र के रामेश्वर की भूमिका निभा रहे हैं। तो नन्हीं किशोरी की भूमिका में है सानिया   अंक्लेसरिया। दृश्य यह था कि जैकी और सानिया महाबलेश्वर के बाज़ार से गुजर रहे होते हैं और स्कूल जा रही सानिया अपनी साइकिल पर जैकी को लिफ्ट ऑफर करती है। मासूम सानिया को देख जैकी पशोपेश में पड़ गये कि क्या यह बच्ची उनका भार वहन कर साइकिल चला पाएगी। बैलेंस रख पाएगी। अपनी दुविधा दूर करने के लिये जैकी ने अनंत महादेवन को यह सुझाव दिया कि क्यों न वे तेजी से चलते जाएं और साइकिल पर सवार सानिया से बातें करते जाएं। तब अनंत ने कहा कि यहां कहानी में परस्पर विश्वास की बात कही गयी है। अगर वे साइकिल पर सवार होंगे तो दर्शकों को यह समझने में देर नहीं लगेगी कि रामेश्वर को इस बच्ची की काबिलियत पर विश्वास है। जैकी के बात गले उतर गयी पर फिर भी वे साइकिल पर सवार होने से झिझक रहे थे। ऐसे में जैकी को विश्वास दिलवाने के लिये फिल्म के निर्माता आनंद शुक्ला आगे आये और वे साइकिल पर सवार हो गये। सानिया ने उन्हें लेकर दो-तीन राउन्ड लिये और यह देख जैकी को विश्वास हो गया कि सानिया के साथ साइकिल पर पीछे बैठने में कोई खतरा नहीं है। वे बेझिझक सानिया के पीछे बैठ गये और सानिया उन्हें बैठाकर आराम से साइकिल चलाती रही।

साइकिल चलाने में सानिया के कंट्रोल को देख जैकी उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके और उन्होंने सानिया को चोकलेट का डिब्बा गिफ्ट कर दिया। जैकी ने जता दिया कि कलाकार की हौसला अफजाई कैसे की जाती है, फिर चाहे वह बाल कलाकार ही क्यों न हो। इंसानी रिश्तों की बुनियाद पर बनी संवेदनशील फ़िल्म “लाइफ ईज गुड” 9 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल में ’’कोल इण्डिया’’ व ’’छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस’’ हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 01 नवंबर 2022। एसईसीएल मुख्यालय स्थित प्रांगण में आज निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना एस.के. पाल के मुख्य आतिथ्य में कोलइण्डिया व छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि एस.के पाल निदेशक तकनीकी संचालन एवं योजना/परियोजना ने शहीद स्मारक, डॉ. […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान