सारा अली खान ने बताया, कैसा है सैफ-करीना का छोटा बेटा, बोलीं- उसने मेरी ओर देखा और…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 जून 2021। करीना कपूर और सैफ अली खान बीती फरवरी फिर से पेरेंट्स बने हैं। करीना ने बेटे की कुछ तस्वीरें जरूर पोस्ट की हैं लेकिन इनमें उसका चेहरा नहीं दिखाई दिया। उनके फैंस बच्चे का चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस बीच सैफ की बेटी सारा अली खान ने बच्चे से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं। वह कुछ दिनों पहले अपने छोटे भाई से मिलने गई थीं।

हर दशक में हुए सैफ के बच्चे

करीना कपूर ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। उसका नाम और चेहरा अभी तक उनके फैंस के सामने नहीं आया। सैफ की बेटी सारा सैफ-करीना के छोटे बेटे से मिलकर आईं सारा ने न्यूज18 को बताया, उसने मेरी तरफ देखा और मुस्कुरा दिया, मुझे उस पर वहीं प्यार आ गया। वह एकदम क्यूटनेस की बॉल जैसा है। मैं अपने पिता से मजाक करती हूं कि उनके जीवन के हर दशक में एक बच्चा हुआ। 20वें, 30वें, 40वें और 50वें में भी। उनका ये बच्चा मेरे पिता और करीना की जिंदगी में और एक्साइटमेंट लाने वाला है और मैं उनके लिए बेहद खुश हूं। 

सारा के लिए परिवार ही सबकुछ

सारा अली खान अपने परिवार से बहुत प्यार करती हैं। वह अक्सर अपनी मां औऱ भाई के साथ वकेशन पर जाती हैं। उनकी करीना कपूर से भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। सारा अपने भाई इब्राहिम के लिए भी काफी प्रोटेक्टिव हैं। उनके साथ मस्ती के वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो सारा कुली नंबर 1 के रीमेक में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ है। इसमें वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Next Post

‘बिग बॉस 15’ के लिए मेकर्स ने कीं जबरदस्त तैयारियां, 6 महीने लंबा चलेगा सीजन, साथ ही होगा ये नया ट्विस्ट!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 जून 2021। टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के एक सीजन खत्म होते ही अगले सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करने लग जाते हैं। मेकर्स इसकी तैयारियों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना जब भी ‘बिग […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी