बॉलीवुड में एक और खुदकुशी : अभिनेता आसिफ बसरा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सुशांत सिंह राजपूत के बाद उनके साथ ‘काई पो छे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ आसिफ बसरा ने खुदकुशी कर ली है। 53 साल के आसिफ बसरा ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है।

आसिफ ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि आसिफ अपनी एक विदेशी महिला मित्र के साथ किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर आसिफ अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे। जिसके बाद उन्होंने घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्मत्या कर ली। फिलहाल प्रारंभित जांच में इस मामले को आत्महत्या का मामला ही करार दिया है।

इन फिल्मों में किया था काम

आसिफ 1998 से फिल्मों में एक्टिव थे। उन्होंने ‘वो’ (`1998) ‘ब्लैक फ्राइडे’ (2004), ‘जब वी मेट’ (2007), ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ (2010), ‘कृष 3’ (2013) और ‘हिचकी’ (2018) जैसी फिल्मों में काम किया था। वे ‘होस्टेजेस’ और ‘पाताल लोक’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया था।

Leave a Reply

Next Post

दिसंबर में आएगी सोनू की किताब 'I AM NO MESSIAH', प्रवासियों के मसीहा ने लिखी है मदद और उसकी अड़चनों की कहानी

शेयर करेसोशल मीडिया पर इसका बुक कवर और बाकी डीटेल शेयर सोनू की यह किताब हिन्दी और अंग्रेजी दो भाषाओं में है इसमें उन सभी परेशानियों का भी जिक्र होगा, जो सोनू ने मदद पहुंचाने के दौरान झेली छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           प्रवासियों के मसीहा सोनू सूद ने कुछ समय पहले यह […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण