दिल्ली का हाल बेहाल: प्रदूषण के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार, आतिशी बोलीं- एमपी में सबसे ज्यादा जली पराली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम आतिशी ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। सीएम आतिशी ने कहा कि आज मैं केंद्र सरकार से पूछना चाहती हूं कि आखिर बीते 6 से 7 सालों में पराली जलने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं। क्या केंद्र सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई एक कदम उठाया।

सीएम आतिशी ने कहा कि यदि पंजाब सरकार 80 फीसदी पराली जलाने के मामलों को कम कर सकती है तो फिर क्यों अन्य राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। उत्तर भारत में कोई प्रदूषण का स्तर बढ़ चुका है। ये स्टेट ऑफ इमरजेंसी है। पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं मध्य प्रदेश में हुई हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण की जिम्मेदार केंद्र सरकार है। पंजाब सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं को कम करके दिखाया है, तो बाकी राज्य की सरकार क्यों नहीं कर सकती है। केंद्र सरकार पराली को लेकर राजनीति कर रही है। मेरी उनसे अपील है कि मिलकर इस समस्या से निपटा जाए। पराली को लेकर भाजपा राजनीति बंद करे।

आगे कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन पंजाब ने पराली जलाने की घटनाओं को काम करके दिखाया है। ऐसे में अन्य राज्य जो कि भाजपा शासित है, वहां पर पराली जलाने की घटनाओं को क्यों काम नहीं किया जा रहा है। समाधान करना भाजपा की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Next Post

हंसराज कॉलेज पहुंचे किरण रिजिजू, 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर की मन की बात, पुराने दिन किए याद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू सोमवार को दिल्ली के हंसराज कॉलेज में विकसित भारत-राजदूत युवा कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विकसित भारत-एंबेसडर युवा कनेक्ट कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विकसित भारत कार्यक्रम हमारे लिए महत्वपूर्ण है, […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड