कुएं में गिरा डेढ़ साल का मासूम, बुआ ने कूदकर बचाई जान

शेयर करे

मुंह से सांसें दी, तब लौटी जिंदगी, युवती का टूटा पैर; बच्चे को रायपुर किया रेफर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गरियाबंद 10 अप्रैल 2023। गरियाबंद जिले में डेढ़ साल का मासूम खेलते-खेलते कुएं में गिर गया। इसके बाद उसकी बुआ ने कुएं में छलांग लगाकर जब तक उसे निकाला। तब तक उसकी सांसें चलना बंद हो गई थी। महिला ने उसे तत्काल मुंह से सांसें दी। तब जाकर बच्चे को होश आया। हादसे में महिला भी घायल हो गई है। बच्चे के फेफड़े में पानी भर गया है। इसके चलते रायपुर रेफर किया गया है।

केरेगांव में हर्ष ध्रुव नाम का बच्चा घर पर खेल रहा था। शाम के वक्त घर पर कोई भी पुरुष नहीं था। बच्चे की मां और अन्य लोग अपने-अपने काम पर व्यस्त थे। इस दौरान बच्चे की दादी को कुएं में जोर से गिरने की आवाज आई। तब जाकर उसने देखा कि हर्ष कुएं में गिर गया है।

मां नहीं जुटा पाई हिम्मत

इसके बाद चीख पुकार मच गई। बच्चे की मां भी मौके पर पहुंची। मगर आनन-फानन में उसकी भी हिम्मत नहीं हुई कि वह कुएं में कूद जाए। इस बीच बच्चे की बुआ गायत्री ध्रुव कुएं में कूद गई। और बच्चे को मौत के मुंह से निकाल ले आई।

रस्सी के सहारे बाहर आई युवती

आस-पास के लोगों ने तुरंत रस्सी दी। तब गायत्री बच्चे को लेकर ऊपर आई। लेकिन बच्चे की सांसें नहीं चल रही थी। इस पर गायत्री ने उसे उल्टा किया, उसके पेट को दबाया। फिर उसके मुंह से काफी पानी निकला तो उसकी सांस लौटी। इसके बाद तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रायपुर रेफर किया गया है।

फेफड़े में भर गया है पानी

बच्चे की बुआ गायत्री का पैर टूट गया है। इस वजह से उसका उपचार पास के अस्पताल में जारी है। परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त बच्चे के पिता काम के चक्कर में बाहर थे। कुएं की गहराई 20 फीट थी। युवती के साहस की गांव के लोग तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

दीपिका के न्यू सीएचपी में आग लगने से 200 मीटर कन्वेयर बेल्ट खाक, कोयला परिवहन बाधित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोरबा 10 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में कन्वेयर बेल्ट आग लग गई। इसके चलते करीब 200 मीटर कन्वेयर बेल्ट खाक हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी